करम भाई-बहन के अटूट प्रेम व प्रकृति से जुड़ा पर्व : ममता

संवाद सहयोगी रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के कैथा स्कूल परिसर में जय झारखंड समिति की ओर से आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 07:35 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 07:35 PM (IST)
करम भाई-बहन के अटूट प्रेम व प्रकृति से जुड़ा पर्व : ममता
करम भाई-बहन के अटूट प्रेम व प्रकृति से जुड़ा पर्व : ममता

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : नगर परिषद क्षेत्र के कैथा स्कूल परिसर में जय झारखंड समिति की ओर से सोमवार को करम रिझवार झूमर प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। इस दौरान जहां प्रतिभागियों ने गहदम झूमर कर सभी को झूमाया वही विधायक ममता देवी ने भी प्रकृति के संग होकर झूम उठी। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के दर्जनभर झूमर टीम शामिल होकर अपनी प्रतिभा को दिखाया। झारखंडी वेश-भूषा में सभी प्रतिभागी आकर्षक दिख रहे थे। इससे पूर्व आयोजकों ने मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी व विशिष्ट अतिथि कांके जिप सदस्य अनिल टाईगर, जिप सदस्य मांडू दुष्यंत पटेल, जयंती देवी, विधायक प्रतिनिधि मुकेश यादव, धनंजय पुटूस व पूर्व मुखिया दिनेश मुंडा का स्वागत कोनों में जावा लगाकर व झारखंडी पगड़ी पहनाकर किया। अतिथि ममता देवी ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। ममता ने कहा कि करम परब भाई बहन के अटूट प्रेम एवं प्राकृति से जुड़ा त्यौहार है। करम परब झारखंडी के प्रमुख त्यौहारों में से एक है और काफी लोकप्रिय है। यह भादो महीने के शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। करम परब मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य भाइयों के सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की जाती है। कहा कि झारखंड के लोगों की परंपरा रही है धान रोपाई हो जाने के बाद यह करम परब मनाया जाता है। यह परब फसलों और वृक्षों की पूजा का परब हैं । करम परब के दिन पाहन वह गांवों के बुजुर्गों के द्वारा करम डाल लाया जाता है और अखाड़ा में गाड़ा जाता है। फिर पूजा अर्चना किया जाता है साथ ही काम ना किया जाता है कि इस वर्ष का फसल हरा भरा और अच्छी पैदावार हो। बाद में प्रतिभागियों को अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर समाजसेवी युवा नेता सुधीर मंगलेश, कमेटी के संतोष महतो, प्रदीप कुमार महतो, मुनिनाथ महतो, उतम पटवा, रुपेंद्र महतो, रामप्रकाश महतो, ध्यानचंद महतो, पंचम महतो, नागेश्वर करमाली, करमचंद महतो आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी