इ गोला के राकुवा में कुरमी समाज का पगड़ी समारोह

संवाद सूत्र गोला (रामगढ़) गोला प्रखंड के रकुआ बाजार टांड़ में बुधवार को बाईसी कुटुम कु

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 08:28 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 08:28 PM (IST)
इ गोला के राकुवा में कुरमी समाज का पगड़ी समारोह
इ गोला के राकुवा में कुरमी समाज का पगड़ी समारोह

संवाद सूत्र, गोला (रामगढ़) गोला प्रखंड के रकुआ बाजार टांड़ में बुधवार को बाईसी कुटुम कुरमी समाज के द्वारा पगड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह वर्तमान गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, पूर्व मंत्री छत्रु राम महतो, बाईसी कुटुम के केंद्रीय संयोजक ज्ञानेश्वर सिंह, पंचायत के मुखिया सुरेश रजक उपस्थित हुए। इस दौरान अतिथियों के द्वारा गांव के परगनैत महतो बुटगोड़वा गांव निवासी दुख:न महतो, कारीनाथ महतो, लिपिया गांव निवासी जहलु महतो, पंचम महतो व सुरेश कुमार महतो को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। यहां सम्मानित लोगों ने अपने कर्तव्यों व दायित्वों को निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने की बात कही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से हमलोगों को एकजुट होने का मौका मिलता है। इसी तरह समाज के लोग एकजुट होकर रहें तभी तो सरकार से पिछड़ो को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग कर सकते हैं। हेमंत सरकार चुनाव के समय किये वादे भूल चुकी है। एकजुट हमलोग होंगे तभी सरकार के खिलाफ आंदोलन कर सकते हैं। आंदोलन किये बीना पिछड़ो को 27प्रतिशत आरक्षण मिलने वाली नहीं है। रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि समाज एकजुट नहीं होगा तो समाज का विकास संभव नहीं है। समाज को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को एकजुट होना होगा। एकजुटता ही समाज का ताकत है। पूर्व मंत्री छत्रु राम महतो ने कहा कि पिछड़ों को अपनी मांगों को सरकार से मनवाने के लिये आंदोलन जरूरी हो गया है। सरकार के रवैये से पता चलता है किसमाज के लोगों को उग्र आंदोलन करना होगा। आपलोग जानते हैं कि पिछले दिनों अपनी मांगों को लेकर पहुंचे आजसू व भाजपा के लोगों के उपर पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज कराया गया। समाज एकजुट नहीं होगा तो आंदोलन संभव नहीं है। बाईसी कुटुम के केंद्रीय संयोजक ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि समाज के लोगों को एकसाथ जोड़ने के लिए बाईसी कुटुम ही एक माध्यम है। बाईसी कुटुम समाज का एक अति प्राचीन संगठन है। यह समाज लगभग दो हजार वर्षों से बाईसी कुटुम के माध्यम से लोगों को एक साथ जोड़कर रखा है।

समाज की एकजुटता से ही समाज में फैली कुरितियों को दूर किया जा सकता है।

कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें पश्चिम बंगाल के पाता नाच कलाकारों व स्थानीय झुमर नृत्य कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक गीत व नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला संयोजक जयप्रकाश महतो, अध्यक्ष सुधीर महतो, सचिव रतन महतो, कोषाध्यक्ष संदीप महतो, महानंद महतो, संजय महतो, दिलीप महतो का सराहनीय योगदान रहा। मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी