फैक्ट्री गेट के समक्ष शव को रखकर किया जाम

संवाद सूत्र अरगड्डा (रामगढ़) पेड़ से फांसी के फंदे से लटके मिले मजदूर नितेश महतो के शव को रखकर जाम कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 06:59 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 06:59 PM (IST)
फैक्ट्री गेट के समक्ष शव को रखकर किया जाम
फैक्ट्री गेट के समक्ष शव को रखकर किया जाम

संवाद सूत्र, अरगड्डा (रामगढ़): पेड़ से फांसी के फंदे से लटके मिले मजदूर नितेश महतो के शव को धवैया (बोकारो) से आए स्वजनों व ग्रामीणों ने रविवार की दोपहर को हेसला स्थित झारखंड इस्पात फैक्ट्री के मुख्य गेट के समक्ष रखकर जाम कर दिया। साथ ही मृतक के आश्रित को मुआवजा व नौकरी देने की मांग की। इससे फैक्ट्री गेट जाम हो गया और कारखाना में प्रवेश करने वाले गाड़ियों का आवागमन भी बंद हो गया। सूचना मिलने के बाद रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों, फैक्ट्री प्रबंधन से वार्तालाप की। इसे लेकर धवैया पंचायत के मुखिया पूनम देवी ने कहा कि मृतक नितेश अपने परिवार का एकलौता कमाने वाला पुत्र था। उसकी मृत्यु प्लांट में रहने काम करने के दौरान हुआ हैं। इसीलिए पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपए मुआवजा, एक नौकरी मिलना चाहिए। इधर धवैया ग्रामीणों ने कहां कि मृतक मजदूर की मृत्यु की खबर फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा तत्काल नहीं दी गई। शव को अरगड्डा स्टेशन नए पुल घटनास्थल से पुलिस के द्वारा रामगढ़ लाने के बाद स्वजनों को बतलाया गया। जो ठीक नहीं हैं। इधर, मृतक नितेश के चाचा सुरेश महतो ने थाना रामगढ़ में हत्या कर शव को पेड़ से लटकाए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा गया कि मृतक फैक्ट्री में पर कार्यरत था। बीते दो सितंबर को रात्रि पाली में काम कर लौटने के बाद दूसरे दिन तीन सितंबर को 11 बजे घर जाने की बात सहकर्मियों से कहकर निकला था। शाम को उसके मोबाइल पर फोन करने पर स्विच ऑफ आने लगा। चार सितंबर को मौत की खबर मिली। बताया कि घटनास्थल पर उसका मोबाइल सेट पत्थर से तोड़ कर पॉकेट में रखा हुआ था। मोबाइल में लगे सिम कार्ड निकाला हुआ था। दाएं पैर में चोट के निशान थे। मृतक नितेश की हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से शव को लटकाया गया। साथ ही हत्यारों को जल्द पकड़ न्याय दिलाने की मांग की हैं। इधर देर शाम तक मृतक के आश्रित को नौकरी व मुआवजा की मांग को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन के साथ वार्ता जारी थी। ग्रामीणों ने शव को फैक्ट्री गेट के समक्ष ही रखा था।

मौके पर धवैया मुखिया पूनम देवी, गणेश, मोहर लाल महतो, सुरेश महतो, तेज लाल महतो, फुलेश्वर महतो, जिलानी अंसारी, अमर लाल, किशोर महतो, मोहित, कमल महतो, छटू महतो, अनुप कुमार, धनेश्वर महतो, साधुचरण यहतो, टिकू महतो, बिरेंद्र, भारत महतो, लीलावती देवी, कुनको देवी, पारो देवी, कुंती देवी, जसोदा देवी, धनेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी