सफलता का आधार है सकारात्मक सोच व निरंतर प्रयास: ब्रह्मदेव महतो

संवादसूत्र दुलमी(रामगढ़्र) दुलमी प्रखंड क्षेत्र के होन्हे स्थित जनता उच्च विद्यालय परिसर में प्रधा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:44 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:44 PM (IST)
सफलता का आधार है सकारात्मक सोच व निरंतर प्रयास:  ब्रह्मदेव महतो
सफलता का आधार है सकारात्मक सोच व निरंतर प्रयास: ब्रह्मदेव महतो

संवादसूत्र, दुलमी(रामगढ़्र): दुलमी प्रखंड क्षेत्र के होन्हे स्थित जनता उच्च विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक राजनंदन महतो के अध्यक्षता में सोमवार को माध्यमिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर उतीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो व विशिष्ट अतिथि शासी निकाय के सचिव गंगाधर महतो व उप प्रमुख रिझु महतो व विद्यालय के संस्थापक सदस्य महेश्वर महतो व पंचायत समिति सदस्य राजीव मेहता व आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार उपस्थित थे। समारोह में अतिथियों ने मैट्रिक में सफल विद्यार्थियों को अंग वस्त्र व पठन-पाठन सामग्री देकर सम्मानित करते हुए आगे छात्रों की उज्ज्वल भविष्य की गई। मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष ने इसी जनता उच्च विद्यालय से अपनी शिक्षा ग्रहण किए थे। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जनता उच्च विद्यालय दुलमी का गौरव है। मैं इस विद्यालय का छात्र होने पर गौरव महसूस करता हूं। मुझसे जो भी सहयोग बन पड़ा है आ•ा तक करते आया हूं और भविष्य में भी विद्यालय के लिए जो भी जरूरत की चीज होगा मैं पूरा करूंगा। साथ ही उन्होंने सभी विद्यालय के शिक्षकों, प्रबंधन समिति व छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा की सफलता का आधार है। सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास जिस भी छात्र के अंदर ऐसा गुण होगा वो जीवन में हमेशा सफलता हासिल करेंगे। शासी निकाय के सचिव गंगाधर महतो ने आज तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम आने पर खुशी जताते हुए प्रधानाचार्य, प्रबंधन समिति एवं छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। अतिथियों ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए आगे उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई। मौके पर समाजसेवी गजेंद्र चौधरी, ब्रजनंदन महतो, उप मुखिया किलस महतो निरंजन महतो, दिलीप महतो, बालकृष्ण ओहदार, सर्वेश महतो, उमाशंकर महतो, छोटेलाल महतो, प्रकाश रंजन, बैजनाथ ओहदार व सीडी महतो सहित विद्यालय के शिक्षक के अलावे काफी संख्या में छात्र-छात्राओं व अभिभावकों उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी