आजसू पार्टी की मजबूती में जुटे सभी कार्यकर्ता : चंद्रप्रकाश

संवाद सूत्र रजरप्पा(रामगढ़) आजसू पार्टी चितरपुर के नवगठित प्रखंड कमिटी के पदाधिकारी व

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:27 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:27 PM (IST)
आजसू पार्टी की मजबूती में जुटे सभी कार्यकर्ता : चंद्रप्रकाश
आजसू पार्टी की मजबूती में जुटे सभी कार्यकर्ता : चंद्रप्रकाश

संवाद सूत्र, रजरप्पा(रामगढ़) : आजसू पार्टी चितरपुर के नवगठित प्रखंड कमिटी के पदाधिकारी व महिला मोर्चा के सदस्यों ने रविवार को गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व समाजसेवी सुनीता चौधरी से रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित सांसद आवास में मुलाकात किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत बुके देकर किया। मौके पर गिरिडीह सांसद ने कहा कि आजसू हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देने का काम करती है। इसलिए सभी कार्यकर्ता अपने दायित्वो का निर्वहन कर पार्टी को मजबूत करने में जुट जाएं। ताकि आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल कर सके। वही समाजसेवी सुनीता चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुए पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करने का निर्देश दिया। मौके पर आजसू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमृतलाल मुंडा, सांसद प्रतिनिधि धनेश्वर महतो, किशुन राम मुंडा, जगदीश महतो सहित कई मौजूद थे। प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में की सांसद से मुलाकात

चितरपुर आजसू प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व सुनीता चौधरी से मुलाकात किया। मुलाकात करने वालों में शंभू कुमार महतो, निर्मल कुमार, रतन प्रसाद, रमेश कुमार, मलेश्वर नायक, सुदेश महतो, दिलीप प्रसाद, पवन कुमार, मनोज कुमार पासवान, सुधीर कुमार अकेला, देवकी महतो, दिनेश चौधरी, मुनीलाल साव, दिवाकर कुमार महतो, महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष टुशील देवी, सचिव मनोरमा देवी, तारा कुमारी, रेणु चौधरी, अलासो देवी, गिरजा देवी, अंजू देवी, रीना देवी, रंजना देवी, मीना देवी, निशा देवी, सारो देवी, कंचन देवी, क्रांति देवी, लेमंती देवी, कविता देवी, किरण देवी, बबिता देवी, उर्मिला देवी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी