नदियों का उफान थमा, दिखा हर ओर बर्बादी का मंजर

संवाद सूत्र रजरप्पा(रामगढ़) प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित मां छिन्मस्तिके मंदिर प्रक्षेत्र के दा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:33 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:33 PM (IST)
नदियों का उफान थमा, दिखा हर ओर बर्बादी का मंजर
नदियों का उफान थमा, दिखा हर ओर बर्बादी का मंजर

संवाद सूत्र, रजरप्पा(रामगढ़) : प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित मां छिन्मस्तिके मंदिर प्रक्षेत्र के दामोदर और भैरवी नदी में आई बाढ़ के बाद रविवार को जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है। एक दिन पहले विकराल रुप के साथ तबाही मचाने वाली दामोदर और भैरवी नदी का जलस्तर पूरी तरह से नियंत्रण में आ गया। परंतु उफान थमने के बाद जो बर्बादी का मंजर दिखा, उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि दोनों नदियों ने यहां खूब तबाही मचाई। दामोदर और भैरवी नदी के किनारे बसे दर्जनों फुल और प्रसाद तथा मनिहारी के बांस बल्लियों से बनी दुकानें बाढ़ में बह गई। जबकि मंदिर न्यास समिति को भी लाखों रुपए की क्षति हुई है। मुख्य मंदिर के उत्तर दिशा की ओर बने मुंडनशाला का दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं बाढ़ के कारण तांत्रिक घाट में लगे खतरे के लेबल उखड़ कर क्यू काम्पलेक्स के समीप चला गया है। जबकि रिझूनाथ चौधरी धर्मशाला का रसोईघर जमींदोज हो गई। इसके अलावा कमरों में पानी घुसने से वहां के बिजली उपकरण और अन्य सामान बर्बाद हो गया है। इसी तरह के अन्य धर्मशाला भी बाढ़ के चपेट में आया है। इससे भारी नुकसान हुआ है। भैरवी नदी के पास श्रद्धालुओं के लिए बना प्लेटफार्म बाढ़ की चपेट में आया है। इसके अलावा कई बिजली पोल भी गिर गए हैं। इधर तबाही मचाने वाली दामोदर और भैरवी नदी का जलस्तर नियंत्रण में आने के बाद स्थिति सामान्य बनाने की प्रक्रिया दुकानदारों ने शुरू कर दी है। धर्मशाला की साफ-सफाई की जा रही है। मुंडनशाला को भी दुरुस्त किया जाएगा। क्यू काम्पलेक्स में भी बाढ़ के पानी घुस गया था। इसके कारण यहां भारी मात्रा में कचरा जमा हो गया। कचरे की सफाई भी शुरू कर दी गई है। हालांकि यहां बाढ़ तबाही के बावजूद स्थानीय पुजारियों ने हर दिन भांति नियमित पूजा कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी