कारगिल विजय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन

संवाद सूत्र बरकाकाना(रामगढ़) कारगिल विजय दिवस के 22वीं वर्षगांठ पर डीएवी बरकाकाना विद्या

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 08:13 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 08:13 PM (IST)
कारगिल विजय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का  आयोजन
कारगिल विजय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन

संवाद सूत्र, बरकाकाना(रामगढ़): कारगिल विजय दिवस के 22वीं वर्षगांठ पर डीएवी बरकाकाना विद्यालय में एक ऑनलाइन अंतर्सदनीय प्रष्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नवम् अ एवं ब के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस क्वीज प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय की प्राचार्या सह क्षेत्रीय अधिकारी झारखंड जोन डा. उर्मिला सिंह ने स्वयं किया। इस प्रतियोगिता को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को न केवल कारगिल युद्ध के बारे में जानकारी देना था, बल्कि अपने देश के मिट्टी के प्रति प्यार और समर्पण की भावना को भी विकसित करना था। इस दौरान ने उन्होंने भारतीय सेना द्वारा निर्मित कारगिल युद्ध स्मारक तोलोलिग पहाड़ी की तलहटी जो द्रास में स्थित है। टाइगर हिल के पार शहर के नियंत्रण से लगभग पांच किमी दूर स्थित स्मारक, कारगिल युद्ध जो शहीदों की याद दिलाता है। युद्ध स्मारक के प्रवेश द्वार पर अंकित प्रसिद्ध हिदी कवि माखन लाल चतुर्वेदी की कविता पुष्प की अभिलाषा की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि करीब दो महीने तक चला कारगिल युद्ध भारतीय सेना के साहस और जांबाजी का ऐसा उदाहरण है जिस पर हर भारतीय देशवासी को गर्व होना चाहिए। इसके अलावे उन्होंने रामगढ़ जिला अंतर्गत गोला प्रखंड के एक छोटे से गांव पूरबडीह के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हमारे रामगढ़ जिला अंतर्गत गोला प्रखंड के अति सुदूरवर्ती एक छोटा से गांव पूरबडीह जहां के लगभग 150 से ज्यादा युवा वर्ग सुविधा के अभाव होने के बावजूद अपने कठिन परिश्रम से विभिन्न सैन्य बल में शामिल हैं। इस प्रश्नोत्तरी में कुल 20 प्रश्न पूछे गए और बच्चों ने लगभग सभी प्रश्नों का सटीक उत्तर दिया। प्राचार्या ने प्रतियोगिता प्रारंभ करने के पहले बच्चों को कारगिल युद्ध से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इसके कारणों पर विषेष प्रकाष डाला और देश के जवानों द्वारा दिए गए बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। इस प्रतियोगिता में । शिक्षक डी. मिश्रा एवं डीडी रक्षित ने स्कोरर की भूमिका निभाई। तकनीकी पक्ष का कार्य शिक्षक राकेश कुमार सिन्हा एवं विनय पांडेय ने संयुक्त रूप से निभाया। पावर प्वाइंट प्रस्तुति शिक्षिका वीणा सिंह एवं अमिताभ कुणाल द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता का सजीव प्रसारण यू ट्यूब पर भी किया गया। इसमें कक्षा तृतीय से बारहवीं के बच्चों भी जुड़े रहे, और अपना ज्ञानव‌र्द्धन किया। इस प्रतियोगिता में वशिष्ठ सदन ने पहला एवं अगस्त्य सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी