सूबे को संवारने के अभियान को जन-जन तक है पहुंचाना : सुदेश

संवाद सहयोगी रामगढ़ आजसू जिला कार्यालय में सोमवार को नगर कमेटी नगर परिषद कमेटी व प्र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:57 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:57 PM (IST)
सूबे को संवारने के अभियान को जन-जन तक है पहुंचाना : सुदेश
सूबे को संवारने के अभियान को जन-जन तक है पहुंचाना : सुदेश

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : आजसू जिला कार्यालय में सोमवार को नगर कमेटी, नगर परिषद कमेटी व प्रखंड के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण सह संवाद समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने वर्चुअली पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और सीधे उनसे संवाद किया। सुदेश ने कहा कि एकजुट होकर झारखंड को संवारने तथा संगठन को मजबूत करने के अभियान को अंजाम तक पहुंचाना है। हम सभी को जनता के बीच सरकार की वादाखिलाफी एवं सरकारी संसाधनों के दोहन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाना है। पार्टी राज्य की खनिज संपदाओं को लुटते हुए नहीं देख सकती। केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आठ अगस्त से सामाजिक न्याय आंदोलन की शुरुआत करनी है. जिला कार्यालय में केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी, ब्रह्मदेव महतो, नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया मौजूद थे। जिलाध्यक्ष विजय साहू की अध्यक्षता एवं जिला सचिव सह नगर परिषद उपाध्यक्ष मनो•ा कुमार महतो के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव इंतेखाब आलम, जिला उपाध्यक्ष लालचंद महतो, दिलीप दांगी, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिरत्नम साहू, विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो, नगर अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, सचिव नीरज मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष विनोद कुशवाहा, सचिव राजेंद्र महतो, कार्यकारी अध्यक्ष हरेश राय, मांडू प्रखंड नरेश महतो, सचिव मनोज गोप, पतरातू प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो, सचिव विश्वरंजन सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, गोला प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप साव, सचिव नित्यानंद महतो, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष मोहरलाल महतो, सचिव योगेंद्र मुंडा, कौलेश्वर महतो, चितरपुर प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर नायक, सचिव दशरथ कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष भानुप्रकाश महतो, दुलमी प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार, सचिव सुरेश कुमार पटेल के अलावा सभी अनुषंगिक इकाई, छात्र संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी