आम बागवानी योजना का लाभ लेकर स्वावलंबी बने किसान : डीडीसी

संवाद सूत्र रजरप्पा(रामगढ़) चितरपुर प्रखंड अंतर्गत बोरोबिग पंचायत के छोटकी पोना गांव में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 08:42 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 08:42 PM (IST)
आम बागवानी योजना का लाभ लेकर स्वावलंबी बने किसान : डीडीसी
आम बागवानी योजना का लाभ लेकर स्वावलंबी बने किसान : डीडीसी

संवाद सूत्र, रजरप्पा(रामगढ़) : चितरपुर प्रखंड अंतर्गत बोरोबिग पंचायत के छोटकी पोना गांव में बुधवार को किसान विवेक कुमार के निजी भूमि पर बिरसा मुंडा आम बागवानी का शुरुआत किया गया। इसमें मुख्य रूप से उपस्थित जिले के उप विकास आयुक्त नागेंद्र प्रसाद सिन्हा व चितरपुर बीडीओ उदय कुमार द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि बागवानी व पौधारोपण से जहां किसानों को लाभ मिलेगा। वहीं, प्राकृतिक संतुलन भी बना रहेगा। उन्होंने सभी को जीवन में कम से कम दस पौधे लगाने के लिए अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना किसानों को आत्मनिर्भर बनाने तथा जिदगी भर के लिए आय का साधन उपलब्ध कराने की अच्छी पहल है। साथ ही उन्होंने पौधे की रखवाली करने की जिम्मेदारी लाभुक को दी। वही बीडीओ उदय कुमार ने कहा कि सभी किसान विरसा मुंडा आम बागवानी योजना का लाभ ले। क्योंकि इस योजना से किसान एक एकड़ भूमि में एक साल में एक लाख रुपये की आमदनी कर सकते हैं। बेहतर देखभाल कर किसान 15 वर्षो तक अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। इससे पूर्व उप विकास आयुक्त नागेंद्र सिन्हा ने बोरोविग पंचायत के मुरुबन्दा में मनरेगा के तहत चल रहे विरसा मुंडा आम बागवानी का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने वहां कार्यरत मजदूरों को कई निर्देश भी दिया। यहाँ राजेश महतो व कैलास महतो के 2 एकड़ भूमि पर बागवानी लगाने का कार्य चल रहा था। लेकिन गड्ढों में दूरी कम होने के कारण मजदूरों को कम से कम तीन फीट की दूरी पर गड्ढा खोदने का निर्देश दिया। मौके पर मुखिया नीना देवी, बीपीओ कुमार विवेक, पंचायत सेवक सुमित कुमार सिन्हा, रोजगार सेवक दीपक गुप्ता, इकरामुल हक, कांग्रेस नेता लक्ष्मण महतो, लुमनाथ महतो, जगरनाथ बेदिया, सतीश मुंडा, मैट इलाचो देवी, बागवानी मित्र सावित्री देवी, बीएफटी तकवीर अंसारी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी