मल्हारों को पुनर्वास के लिए दी गई जमीन का ग्रामीणों ने किया विरोध

संवाद सूत्र बरकाकाना(रामगढ़) हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका स्पंज आयरन एंड सीमेंट फैक्ट्री क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 08:18 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 08:18 PM (IST)
मल्हारों को पुनर्वास के लिए दी गई जमीन का ग्रामीणों ने किया विरोध
मल्हारों को पुनर्वास के लिए दी गई जमीन का ग्रामीणों ने किया विरोध

संवाद सूत्र, बरकाकाना(रामगढ़) : हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका स्पंज आयरन एंड सीमेंट फैक्ट्री के अंदर वर्षों से रह रहे मल्हारों को बसाने के लिए बुधवार को पतरातू अचंलाआधिकारी द्वारा हेहल स्थिति बंदा गढ़ा के समीप पतरातू अंचल से आए अमीन बालेश्वर महतो द्वारा जमीन का सीमांकन किया जा रहा था। इसकी सूचना हेहल के ग्रामीणों को मिलते ही सैकड़ों की संख्या में पहुंच कर सीमांकन का विरोध कर नापी कर रहे अमीन का काम बंद करवा दिया। जानकारी के अनुसार हेहल स्थिति मां छिन्नमस्तिका स्पंज आयरन एंड सीमेंट फैक्ट्री के अंदर क़ैद में लगभग 12 मल्हार परिवार 150 के संख्या में रहते हैं। इसे वहां से निकाल कर उन्हें पुनर्वास के तौर पर खाता संख्या 86 प्लॉट संख्या 1085,1088 में बसाया जाएगा। इसको लेकर हेहल के गांव में चयनित किया गया था। लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण नापी नहीं किया जा सका। ग्रामीणों ने कहा कि यह जमीन हमलोगों का है, और वर्षों से जोत आबाद करते आ रहे हैं। यह हमलोगों का बंदोबस्त •ामीन है। यहां पर एक छोटी नदी है, यहां हमलोग छठ पूजा से लेकर नहाने धोने सहित कई अन्य काम करते हैं। यह एक गांव का मुख्य रास्ता है। इसी रास्ते हम सभी लोग जंगल सहित खेत जोता आबाद करते आ रहे हैं। इसलिए किसी कीमत पर यहां मल्हार परिवार के लिए पुर्नवास नहीं करने देंगे। अमीन बालेश्वर महतो ने बताया कि बारह आवास बनाने के लिए 60 डिसमिल जमीन का चयन किया गया है। विरोध करने वाले मे वाड पार्षद प्रदीप शर्मा, रविद्र मुंडा, उचेशवर सिंह, सुनील बेदिया, जंगू मुंडा, कैलाश मुंडा, छोटेलाल मुंडा, सिकन्दर बेदिया, संदीप बेदिया, संगीता देवी, चैती देवी, निर्मला देवी, कैलेश्वरी देवी, बस्ती देवी, देवंती देवी, पारो देवी, जटली देवी,आशा देवी, प्रकाश मुंडा, राकेश सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी