पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा: जगेश्वर

संवाद सूत्र रजरप्पा(रामगढ़) कोरोना महामारी ने बता दिया है कि मानव जीवन में आक्सीजन का

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 08:24 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 08:24 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा: जगेश्वर
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा: जगेश्वर

संवाद सूत्र, रजरप्पा(रामगढ़) : कोरोना महामारी ने बता दिया है कि मानव जीवन में आक्सीजन का क्या महत्व है। वायुमंडल में अधिक मात्रा में आक्सीजन होगा तब ही शुद्ध हवा हमें मिलेगी। इसी प्रयास के साथ दैनिक जागरण ने आक्सीजन है वरदान मिशन को आगे बढ़ाया है। दैनिक जागरण के ऑक्सीजन है वरदान मिशन अभियान को देखते हुए आदिवासी कुड़मि समाज के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आदिवासी कुड़मि समाज झारखंड कमेटी के निर्देशानुसार गाछ रोपा हुमदुमी कार्यक्रम के माध्यम से 16 जुलाई तक पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी को लेकर रविवार को गाच्छ रोपा हुमदुमी कार्यक्रम को सराहना करते हुए सरना समिति सांडी द्वारा स्थानीय सरनास्थल पर पौधारोपण कर शुभारंभ किया गया। इसमें 11 सखुआ, महुआ, बेल आदि पौधे शामिल है। मिशन आक्सीजन के तहत पौधारोपण अभियान प्रखंड के सभी पंचायतों के सरनास्थलों के अलावे खाली जगहों में किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरना समिति सांडी के अध्यक्ष जगेश्वर महतो नागवंशी ने कहा कि कोरोना काल में दैनिक जागरण की मुहिम को सफल बनाने में सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधा लगाने से वातावरण में सभी का स्वत: आक्सीजन मिलेगा। कहा कि दैनिक जागरण का चलाया जा रहा मिशन ऑक्सीजन है वरदान अभियान समाज के लिए काफी लाभप्रद साबित होगा। यह हमें पौधा लगाने के लिए प्रेरित कर रहा है। पौधा मानव व जीव जंतु के लिए वरदान हैं। इसके बिना धरती पर जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है। आगे कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे चलकर मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि हम सरना धरम के लोगों को भी कोरोना के खिलाफ अपने हिस्से की लड़ाई लड़नी होगी। पेड़ लगाने और बचाने से हम लोगों का जीवन, धरम और प्रकृति, संस्कृति तो बचेगा ही, साथ ही वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी। इससे कोरोना रूपी रक्षक को हराने में आसानी होगी। वही समिति के संयोजक शिवलाल ओहदार ने कहा कि दैनिक जागरण ने जिस प्रकार पौधारोपण अभियान चलाकर जन-जन को जगाने का काम कर रहा है, यह हम सभी के लिए प्रेरक है। इससे पूर्व बढ़न पहान द्वारा कुड़मालि नेगाचारी अनुसार पूजा अर्चना कर पौधारोपण की शुरुआत की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरना समिति सांडी के अध्यक्ष के अलावे लोकेश्वर चौधरी, नरेश चौधरी, विजय कुमार, विकास बेदिया, गुलेश्वर महतो, नंदलाल चौधरी, खीरू महतो, तारकेश्वर महतो, बुधन महतो, डालचंद चौधरी, किशुन महतो, छोटे केवट, शिव शंकर महतो, कोलेश्वर चौधरी, पंचम महतो, रविद्र महतो, संतोष पहान, देव कुमार, अनंत कुमार सहित कई लोगो ने अपना सहयोग दिया।

chat bot
आपका साथी