अवैध कब्जा हटाकर भुरकुंडा में ही खुलेगा केंद्रीय विद्यालय

संवाद सूत्र भुरकुंडा (रामगढ़) पटेलनगर भुरकुंडा स्थित हाई स्कूल का मैदान व नेहरू कन्या।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:47 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:19 AM (IST)
अवैध कब्जा हटाकर भुरकुंडा में ही खुलेगा केंद्रीय विद्यालय
अवैध कब्जा हटाकर भुरकुंडा में ही खुलेगा केंद्रीय विद्यालय

संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़) : पटेलनगर भुरकुंडा स्थित हाई स्कूल का मैदान व नेहरू कन्या प्राथमिक विद्यालय की जमीन से भू-माफिया द्वारा अवैध कब्जा हर हाल में हटेगा। साथ ही भुरकुंडा में ही केंद्रीय विद्यालय बनेगा। दोनों मामलों से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि हर हाल में इन दोनों समस्याओं का समाधान होगा। यह बातें झामुमो के जिला सचिव विनोद महतो ने कही। गुरुवार को भुरकुंडा पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह दोनों मामले जनहित से जुड़े हैं। झामुमो इस मुद्दे पर गंभीर है। जिला कमेटी ने पूरे मामले पर राज्य के मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया है। पार्टी के जिला संगठन सचिव उदय मालाकार ने इन मुद्दों को ले 16 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख-हड़ताल की घोषणा की थी। इसे पार्टी ने स्थगित करा दिया है। साथ ही कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया गया है कि हर हाल में सरकारी जमीन अवैध कब्जा हटवाया जाएगा। साथ ही केंद्रीय विद्यालय को भुरकुंडा में ही स्थापित करने के लिए सरकारी जमीन उपलब्ध कराया जाएगा। प्रेस वार्ता में प्रखंड अध्यक्ष चरेंद्र बेदिया, सचिव इमामुल अंसारी, केंद्रीय सदस्य मुकेश राउत, बिरेंद्र यादव, उदय मालाकार, मुमताज अंसारी, मो. आजाद, सुशील कुमार, योगेंद्र यादव, सरवर अली, अजीम अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी