सतकड़िया के रैयत 16 से करेंगे चक्का जाम

संवाद सूत्र गिद्दी (रामगढ़) गिद्दी सी परियोजना कार्यालय में गुरुवार को प्रबंधन व झामुमो के बैनर हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 07:28 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 07:28 PM (IST)
सतकड़िया के रैयत 16 से करेंगे चक्का जाम
सतकड़िया के रैयत 16 से करेंगे चक्का जाम

संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़) : गिद्दी सी परियोजना कार्यालय में गुरुवार को प्रबंधन व झामुमो के बैनर तले सतकड़िया के रैयतों के बीच वार्ता सफल नहीं हो सकी। झामुमो केंद्रीय सदस्य सह जिप सदस्य लखन लाल महतो व केंद्रीय सदस्य राजेश टुडू ने प्रबंधन से रांची हेडक्वार्टर व अरगडा क्षेत्रीय प्रबंधन के साथ पूर्व में हुए समझौते जिसमें 68 रैयतों का सक्षात्कार व रोड सेल में न्यू गिद्दी सी खदान से विस्थापित हुए रैयतों को रोड सेल में ट्रांसपोर्टिंग, कार्य समेत अन्य मांगों को लागू करने की मांग रखी। कहा कि समझौते को लागू करने में गिद्दी सी प्रबंधन सक्षम नहीं है। ऐसे में रांची हेडक्वार्टर व अरगडा क्षेत्रीय प्रबंधन के बीच 15 अगस्त तक वार्ता सुनिश्चित की जाए अन्यथा 16 अगस्त से झामुमो के बैनर तले सतकड़िया के रैयत गिद्दी सी परियोजना का अनिश्चितकालीन चक्का जाम करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ता में कोई बात नहीं बनने के कारण वार्ता विफल हो गई है। वार्ता में प्रबंधन की ओर से गिद्दी सी पीओ राहुल साहा, मैनेजर एसके सिन्हा, झामुमो व रैयत में लखन लाल महतो, राजेश टुडू, नयाराम मांझी, कालीदास मांझी, शिवजी बेसरा, हाजी किनु मिया, लाल मोहम्मद अंसारी, शेराज अंसारी, अरशद अंसारी, बबलू मांझी, सुरेश मांझी, मनान मांझी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी