भाकपा ने केंद्र की नीतियों पर साधा निशाना

संवाद सहयोगी रामगढ़ भाकपा माले ने रविवार को देशव्यापी कार्यक्रम के तहत कारपोरेट भारत।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 08:10 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:20 AM (IST)
भाकपा ने केंद्र की नीतियों पर साधा निशाना
भाकपा ने केंद्र की नीतियों पर साधा निशाना

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : भाकपा माले ने रविवार को देशव्यापी कार्यक्रम के तहत कारपोरेट भारत छोड़ो, नारे के साथ विभिन्न मांगों व मुद्दों को लेकर मेन रोड़ भाकपा माले कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इसमें देश के सार्वजनिक उपक्रमों को निजी कंपनियों के हाथों बेचना बंद करो, किसानों को लाभकारी मूल्य देना होगा, श्रम कानूनों को खत्म करना बंद करो, रोजगार नहीं तो सरकार नहीं, कॉरपोरेटों से यारी जनता से गद्दारी नहीं चलेगी, कोरोना हराओं, निजी कारपोरेट कंपनियों को भगाओ, किसानों की जमीन कॉरपोरेटों को देने की साजिश बंद करो, कॉरपोरेट भगाओ- किसान बचाओ, किसान विरोधी अध्यादेश 2020 वापस लो, गैरमजरूआ बंदोबस्त भूमि को कंपनियों को सौंपना बंद करो, जमाखोरी कानून बनाने की साजिश बंद करो, श्रम कानूनों को संशोधन करना बंद करो, डीजल- पेट्रोल का दाम आधा करो, देश में किसानों आदिवासियों की खेती की जमीन निजी कंपनियों के हाथों देना बंद करो आदि विभिन्न मांगों के सवाल पर जमकर प्रदर्शन किया। मोके पर भाकपा माले जिला सचिव भुनेश्वर बेदिया, अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हीरा गोप, देवकी नंदन बेदिया, सरयू बेदिया, आरवाईए के प्रदेश सचिव अमल कुमार, नीता बेदिया, लक्ष्मण बेदिया, देवानंद गोप, लालमोहन मुंडा, राजेंद्र राम, बृजनारायण मुंडा, लक्ष्मण बेदिया, लाल कुमार बेदिया, रशीद अंसारी, देवकी बेदिया, तृतियाल बेदिया सहित दर्जनों पार्टी के कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी