डेली मार्केट के निर्माण में विलंब का किसानों ने किया विरोध

संवाद सूत्र गोला (रामगढ़) न्यू किसान मजदूर यूनियन की बैठक रविवार को कार्यालय में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:21 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:20 AM (IST)
डेली मार्केट के निर्माण में विलंब का किसानों ने किया विरोध
डेली मार्केट के निर्माण में विलंब का किसानों ने किया विरोध

संवाद सूत्र, गोला (रामगढ़): न्यू किसान मजदूर यूनियन की बैठक रविवार को कार्यालय में हुई। अध्यक्षता दिगंबर राम दांगी व संचालन गोरखनाथ महतो ने किया। किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। चर्चा हुई कि बनतारा डेली मार्केट का सुंदरीकरण कार्य 2018 में शुरू किया गया था। इतने दिनों बाद तक भी कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है। मार्केट की पूर्व की सुविधा जो पहले बनी हुई थी, उसे भी उजाड़ दिया गया। उसके बाद किसानों को सब्जी बिक्री के लिए कहीं भी सुविधा मुहैया नहीं कराया गया है। किसान जैसे-तैसे खुले धूप में सब्जी बेचने को मजबूर हैं। किसानों ने सरकार से विशेष रूप से समस्याओं पर ध्यान देने की मांग की गई। किसानों ने कहा कि संवेदक द्वारा काम को गति देने के बजाय कछुआ चाल में किया जा रहा है। इसके कारण मार्केट का सुंदरीकरण कार्य अधर में लटकता मालूम पड़ रहा है। इसपर किसानों ने मुख्यमंत्री से अविलंब हस्तक्षेप करने की मांग की है। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि लॉकडाउन गत मार्च से शुरू हुई है। तब से किसान काफी परेशानी में है। किसानों को सब्जी का मूल्य ना के बराबर मिल रहा है। इससे किसानों के लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। इससे किसान काफी परेशानी में है। ऐसी स्थिति में किसान मानसिक रूप से काफी चितित एवं डिप्रेशन में जा रहे हैं। आर्थिक तंगी किसानों के घरों अशांति का कारण बन रहा रोज लड़ाई झगड़ा और आत्महत्या जैसे हालात पैदा होने लगे हैं। यह एक गंभीर मामला है। वहीं किसानों द्वारा धान फसल का बीमा दो वर्ष पूर्व कराया गया था। जिसका भी क्षतिपूर्ति अभी तक नही होने से किसानों को कर्जदार बना दिया है। भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं यह भी चर्चा हुई कि किसानों को सिचाई के लिए बिजली मुहैया कराया जा रहा है उस में मीटर लगा कर सरकार को कम से कम (मासिक तय करके) बिजली बिल का प्रावधान किया जाए। मौके पर देवेन्द्र दांगी, दिगम्बर दांगी, चतुर्भुज कश्यप, संजय कुशवाहा, गोलकनाथ महतो, अरुण कुमार, बिशंभर बेदिया, गुलाब कुमार, सुरेश महतो, मधु महतो, जलधार महतो, कपिल महतो, सत्यदेव महतो, ऋतुलाल महतो, सनी कुमार व जोगेंद्र महतो आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी