कोयलांचल में मना विश्व आदिवासी दिवस

संवाद सूत्र भुरकुंडा (रामगढ़) कोयलांचल भुरकुंडा भदानीनगर बासल सहित आसपास के ग्रामीण।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:15 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:20 AM (IST)
कोयलांचल में मना विश्व आदिवासी दिवस
कोयलांचल में मना विश्व आदिवासी दिवस

संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़) : कोयलांचल भुरकुंडा, भदानीनगर, बासल सहित आसपास के ग्रामीणें क्षेत्रो में रविवार को सादगीपूर्वक विश्व आदि दिवस मनाया गया। कुरर्से सरना स्थल में विश्व आदिवासी दिवस पर रामगढ़ जिले के पूरे आदिवासी समाज के लोग एकजुट होकर समाज के वीर शहीद पुरूषों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया गया। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा के तस्वरा पर माल्र्यापण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। मौके पर समाज के लोगों ने अधिकारों के साथ छेड़-छाड़ को देखते हुए अलग धर्म कोड की मांग सरकार से की। मौके पर पूर्व पार्षद झरी मुंडा, पूर्व मुखिया रामदास बेदिया, पूर्व मुखिया विजय मुंडा, संदीप उरांव, ईश्वर पाहन, सुनील मुंडा, गणेश बेदिया, तुलसी बेदिया, रोहित मुंडा, हरेंद्र उरांव, सोमा उरांव, भुनेश्वर बेदिया, उमेश मुंडा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। इधर केन्द्रीय मिलन सरहुल पूजा समिति भुरकुंडा के तत्वावधान में रीवर साईड भुरकुंडा स्थित सरना स्थल में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। इसकी शुरूआत मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षक पात्रिक मिज, विशिष्ट अतिथि पार्षद दर्शन गंझू ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर किया गया। साथ बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने का आहवान किया गया। पूरा धार्मिक अनुष्ठान पारंपरिक तरीके से केंद्रीय पाहन देवलाल मुंडा की देख-रेख में संपन्न हुआ। इसके बाद देश और झारखंड के वीर शहीदों के श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। मौके पर अतिथियों ने समाज के लोगों से जल, जंगल, जमीन व झारखंड की सभ्यता व संस्कृति को बचाने के लिए एकजुट होकर रहने की अपील की। साथ ही आदिवासी समाज का उत्थान, शिक्षा, संस्कृति व हक-अधिकार के लिए अपनी चट्टानी एकता बनाए रखने की अपील की गई। मंच संचालन केंद्रीय सचिव विजय तिर्की व केंद्रीय अध्यक्ष मिथलेश टुडू ने किया। मौके पर विष्णु कुमार, उमेश मुंडा, रितिका भोगता, राजन करमाली, राजकुमार गौड़, संतोष उरांव, सिकंदर उरांव, माग्रेट खलखो, राजेश महली, मनोज मुंडा, संतोष करमाली, संजय टुडू, मो. नौशाद आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी