कब्र स्थल पर पुतला बनाकर हुआ पुजारी का दाह-संस्कार

संवाद सहयोगी रामगढ़ रांची के रोड के कोरोना संक्रमित पुजारी के शव का धर्म के विपरीत।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 08:47 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 06:18 AM (IST)
कब्र स्थल पर पुतला बनाकर हुआ पुजारी का दाह-संस्कार
कब्र स्थल पर पुतला बनाकर हुआ पुजारी का दाह-संस्कार

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : रांची के रोड के कोरोना संक्रमित पुजारी के शव का धर्म के विपरीत दफनाने के मामले में गुरुवार को जिला प्रशासन के अधिकारी बैकफुट पर आ गए। हिदू संगठनों के दबाव को देखते हुए घटना के सात दिनबाद गुरुवार को जिले के प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में जहां मृत पुजारी के शव को दफनाया गया था, वहीं अंतिम संस्कार की रस्म अदा की गई। दफनाए गए स्थल पर ही सांकेतिक रूप से मृत पुजारी का पुतला बनाकर दाह संस्कार किया गया। मृतक के छोटे पुत्र अरविद मिश्रा उर्फ चिटू मिश्रा ने मुखाग्नि दी। बता दें कि देर शाम प्रशासन की ओर से देर शाम चार पीपीई कीट प्रदान किया गया। इसमें विश्व ब्राह्मण संघ के प्रदेश महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा, अभिषेक मिश्रा, बबलू शर्मा, अभिषेक मिश्रा व पुजारी के छोटे पुत्र अरविद मिश्रा ने पहन रखा था। जिन्हें शव को जहां दफन किया गया था, वहां जाने की इजाजत दी गई। आम लोगों को दूर ही रोक दिया गया। मौके पर सीओ भोला शंकर महतो, एसडीपीओ अनुज उरांव, थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर विद्या शंकर, भाजपा नेता धनंजय कुमार पुटुस सहित स्थानीय लोग शामिल थे। गत 30 जुलाई से हिदू संगठनों के लगातार पड़ रहे दबाव के बाद जिले के अधिकारियों को अपनी गलती का अहसास हुआ।

उल्लेखनीय है कि गत 30 जुलाई को रांची रोड स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी सीता राम मिश्रा का निधन हो गया था। इसके बाद शव की कोरोना जांच के लिए अंतिम संस्कार से रोक दिया गया। दूसरे दिन 31 जुलाई को शव की जांच की गई। इसमें देर शाम शव के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई। इसके बाद प्रशासन ने प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए देर रात शव को पास ही जंगल में दफन कर दिया। इसके बाद हिंदू संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया। बाद में हिदू संगठन के सदस्यों ने सीओ, एसडीओ व डीसी से क्रमवार वार्ता की। इसके बाद डीसी ने शव के अंतिम संस्कार की अनुमति दे दी। वार्ता में दुर्गा वाहिनी सेना प्रमुख् अनामिका श्रीवास्तव, विश्व ब्राह्मण संघ के प्रदेश महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा, दीपक मिश्रा, लल्लू शर्मा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी