सिद्धो-कान्हो मैदान में सुबह 9.05 बजे फहरेगा तिरंगा

संवाद सहयोगी रामगढ़ स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला समाहरणालय सभाग।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 08:50 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:17 AM (IST)
सिद्धो-कान्हो मैदान में सुबह 9.05 बजे फहरेगा तिरंगा
सिद्धो-कान्हो मैदान में सुबह 9.05 बजे फहरेगा तिरंगा

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला समाहरणालय सभागार बैठक की गई। उपायुक्त संदीप सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन, ध्वजारोहण परेड सहित अन्य कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की। बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह स्थानीय सिद्धो कान्हो मैदान में सुबह 9:05 बजे से शुरू होगा। इससे पूर्व उपायुक्त के गोपनीय शाखा में सुबह 08:15 बजे, उपायुक्त कार्यालय में सुबह 10 बजे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुबह 10:05 बजे, उप विकास आयुकत कार्यालय में सुबह 10:10 बजे, अनुमंडल कार्यालय में सुबह 10:50 बजे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में सुबह 10:55 बजे एवं पुलिस लाईन रामगढ़ में प्रात: 11:10 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया स्वतंत्र दिवस पर अनिवार्य रूप से शारीरिक दूरी का पालन किया जाए एवं सभी पूरे समय मास्क लगाकर रखा जाए। उपायुक्त ने सिविल सर्जन रामगढ़ को कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति के लिए मेडिकल टीम प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 के दौरान जिनके द्वारा बेहतरीन कार्य किया गया है, उन्हें चिन्हित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रभात नागेंद्र सिन्हा, एसी जुगनू मिज, एसडीओ कीर्ति श्री, सिविल सर्जन नीलम चौधरी सहित विभान्नि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी