दुर्गामंडप में 1001 दीपों से लिखा जाएगा 'जय श्रीराम'

राकेश पांडेय भुरकुंडा (रामगढ़) भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में 5 अगस्त को प्रधानमंत्र।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 09:23 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:15 AM (IST)
दुर्गामंडप में 1001 दीपों से लिखा जाएगा 'जय श्रीराम'
दुर्गामंडप में 1001 दीपों से लिखा जाएगा 'जय श्रीराम'

राकेश पांडेय, भुरकुंडा (रामगढ़) : भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री राम मंदिर की आधारशिला रखते ही भुरकुंडा कोयलांचल भी दीपों जगमगा उठेगा। क्षेत्र के रामभक्त पूरे हर्षोउल्लास के साथ 5 को दीपावली का पर्व मनाएंगे। वर्षों से हो रहे इंतजार के बाद श्रीराम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होते ही कोयलांचल के विभिन्न मंदिरों की साज-सज्जा दीपों से करने की तैयारी जोरों-शोरों स चल रही है। सौंदा डी स्थित दुर्गा मंडप को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। यहां राम भक्त राकेश सिन्हा द्वारा 1001 दीपों से जय श्रीराम लिखा जायेगा। इसके अलावे बिरसा चैक भुरकुंडा स्थित देवी मंडप प्रांगण में राम भक्त योगेश दांगी के नेतृत्व में सैंकड़ो दीये जलाए जायेंगे। क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान तो होगी ही इसके बाद भक्तों के बीच भव्य भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। कोयलांचल के विभिन्न रामभक्तों द्वारा इस खुशी के पावन अवसर पर मिठाइयां भी बांटी जाएगी। वहीं कार सेवा में शामिल आरएसएस के उत्तम सिन्हा द्वारा पटेलनगर स्थित बैंक मोड़ में सैंकड़ों दीये जलाए जायेंगे। सौंदा डी, सेंट्रल सौंदा, भुरकुंडा, रीवर साइड व बिरसा चैक भुरकुंडा में कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। ऐसा लग रहा मानो इस बार 5 को दीपों का त्योहार दीपावली मनेगा। वहीं आरएसएस भुरकुंडा शाखा द्वारा भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

दर्जनों रामभक्त खरीद चुके है सैंकड़ो दीये

कोयलांचल सहित आसपास क्षेत्रों में दर्जनों रामभक्त सैंकड़ो दीये खरीद चुके हैं। ये लोग अपने-अपने घरों व आंगन में दीया जलाने के साथ-साथ लोगों के बीच दीये का भी वितरण करेंगे। विशेषकर गरीब लोगों के बीच दीया का वितरण किया जायेगा। इसमें योगेश दांगी, राकेश सिन्हा, विजय स्टोर, अमितेश सिंह, विक्की, अचल, रोहित, उतम सिन्हा, संतोष, गोलू, कृष्णा, सुनील, गणेश, संजय आदि शामिल हैं। इन लोगों ने बताया कि विभिन्न मंदिरों व चैक-चैराहों पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए लोगों के बीच मिठाईयों भी बंटेगी। पूरे कार्यक्रम में शारीरिक दूरी का विशेष ख्याल रखा जायेगा।

chat bot
आपका साथी