कीड़े से फैलने वाला वायरस धान की फसल के लिए संकट

देवांशु शेखर मिश्र रामगढ़ पूरी दुनिया में मानव जीवन के लिए संकट बने कोरोना वायरस से बच

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:51 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:51 PM (IST)
कीड़े से फैलने वाला वायरस धान की फसल के लिए संकट
कीड़े से फैलने वाला वायरस धान की फसल के लिए संकट

देवांशु शेखर मिश्र, रामगढ़ : पूरी दुनिया में मानव जीवन के लिए संकट बने कोरोना वायरस से बचाव को लेकर वैज्ञानिक इसकी वैक्सीन खोजने में लगे हैं। इसके इतर कथित कीड़़े से फैल रहे वायरस धान के फसल के लिए संकट बन गए हैं। इसे जानकार धान की फसल को गंभीर रोग लगना भी बता रहे हैं। जिन फसलों पर यह वायरसजनित रोग लग गया, उसे तो नहीं बचाया जा सकता लेकिन प्रारंभिक अवस्था में शेष बचे फसल को बचाने के उपाय किए जा सकते हैं। इससे किसानों को दोहरी आर्थिक मार पड़ने की बात जानकार कर रहे हैं। जिले के रामगढ़ प्रखंड के कुंदरू कलां गांव निवासी कामेश्वर महतो, महेंद्रर महतो, छुटू महतो, पारसनाथ महतो को उम्मीद थी इस बार अच्छी बारिश के कारण धान की फसल भी उम्मीद से ज्यादा बेहतर होगी। लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। धान की फसल पर लगे इस रोग ने शेष धान की फसल को बचाने की चिता उन्हें सताने लगी है। कुछ यही स्थिति रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के गोसा निवासी ईश्वरनाथ महतो, रूपेश, शीला देवी, चेटर के डालचंद महतो, दुलमी प्रखंड अंतर्गत उसरा पंचायत के प्रयाग महतो, मांडू प्रखंड अंतर्गत चुंबा पंचायत के हरी महतो के खेत में लगी धान की फसल के साथ भी दिख रही है। इससे यहां के किसान भी काफी चितित हैं। सरकार को भी उम्मीद थी कि इस वर्ष उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि होगी। किसानों ने इसकी जानकारी कृषि विभाग को भी दी है। हालांकि इस रोग के संबंध में जानकारी राज्य मुख्यालय को भी मिली है। जिसे वे फंगस रोग बता रहे हैं। जानकार बताते हैं कि यह वायरस जनित रोग हैं जो एक कीड़े के द्वारा प्रसार किया जाता है और इसका निरंतर प्रसार खेतों में देखने को मिल रहा है। यह रोग राइस हुपर्स कीड़े के कारण होता है जो कि प्रथम दृष्ट्या यह ब्राउन पौधा हुपर्स का संक्रमण प्रतीत हो रहा है और इसका फैलाव तेजी से हो रहा है।

-----------

कोट----

प्रारंभिक तौर पर देखने पर यह ब्राउन पौधा हूपर्स का संक्रमण प्रतीत हो रहा है। किसान बंधु इस हूपर्स बर्न के प्रकोप से बचाव के लिए प्रारंभिक अवस्था में कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 3.5ग्राम, एस्ट्रेप्टोसाइकलिन 1.5 व इमिडाक्लोरोप्रिड दवा 1.5 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करने से लाभ मिल सकता है। स्प्रे में ध्यान रखना होगा की प्रभावित जगहों पर दवा पहुंचे।

चंद्रमौली, उप परियोजना निदेशक,

आत्मा, रामगढ़।

----------------

हूपर्स बर्न रोग को लेकर गंभीर नहीं पौधा संरक्षण विभाग

रामगढ़ : धान की फसल में लगे हूपर्स बर्न रोग को लेकर पौधा संरक्षण विभाग गंभीर नहीं दिख रहा है। फसलों के खराब होने की खबर तेजी से फैल रही है। लेकिन संबंधित विभाग अपनी डफली अपना राग अपना रहा है। न तो फसलों के बचाव के लिए किसानों को तकनीकी जानकारी सुलभ नहीं करा पा रहा है और न ही खेत तक ही पहुंचने की जहमत उठा रहा है।

----------------

पशु चारे तक नहीं रह पा रही स्थिति

रामगढ़ : हूपर्स बर्न रोग के कारण खराब हुए फसल पूरी तरह से नष्ट होने की बात जानकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि रोग लगने के बाद यह फसल जानवरों के चार के लिए भी नहीं रह पा रही है। यह पूरी तरह से नष्ट हो जा रही है।

chat bot
आपका साथी