जिले के दो छात्र गणतंत्र दिवस परेड के लिए दिल्ली राजपथ में होंगे शामिल

संवाद सहयोगी,रामगढ़ : अगर हौसला बुलंद हो तो कोई भी उड़ान तय की जा सकती है। इस कथनी को चरितार्थ कर के दिखाया है जिला के दो छात्र-छात्रा अमन हेंब्रम व अंजू कुमारी है। इन्होंने पूरे राज्य भर से तीन छात्र व तीन छात्रा के चयन में अपना नाम अंकित करवायाहै। राष्ट्रीय सेवा योजना झारखंड के छह सदस्य दल में इतिहास में पहली बार जिले से दो छात्र गणतंत्र दिवस परेड के लिए दिल्ली राजपथ में सम्मिलित होंगे। दोनों अंजू कुमारी व अमन हेंब्रम की घर की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के बावजूद दोनों ही छात्रों के परिवार ने हर कदम पर हर संभव सहायता की। दोनों ही विनोबाभावे विश्वविद्यालय के अंतर्गत जेएम महाविद्यालय भुरकुंडा के विद्यार्थी हैं। दोनों के चयन से पूरे जिले भर में छात्रों में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया है। छात्रों ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में चयनित अ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 07:39 PM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 07:39 PM (IST)
जिले के दो छात्र गणतंत्र दिवस परेड के लिए दिल्ली राजपथ में होंगे शामिल
जिले के दो छात्र गणतंत्र दिवस परेड के लिए दिल्ली राजपथ में होंगे शामिल

रामगढ़ : अगर हौसला बुलंद हो तो कोई भी उड़ान तय की जा सकती है। इस कथनी को चरितार्थ कर के दिखाया है जिला के दो छात्र-छात्रा अमन हेंब्रम व अंजू कुमारी हैं। इन्होंने पूरे राज्य भर से तीन छात्र व तीन छात्रा के चयन में अपना नाम अंकित करवाया है। राष्ट्रीय सेवा योजना झारखंड के छह सदस्य दल में इतिहास में पहली बार जिले से दो छात्र गणतंत्र दिवस परेड के लिए दिल्ली राजपथ में सम्मिलित होंगे। दोनों अंजू कुमारी व अमन हेंब्रम की घर की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के बावजूद दोनों ही छात्रों के परिवार ने हर कदम पर हर संभव सहायता की। दोनों ही विनोबाभावे विश्वविद्यालय के अंतर्गत जेएम महाविद्यालय भुरकुंडा के विद्यार्थी हैं। दोनों के चयन से पूरे जिले भर में छात्रों में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया है। छात्रों ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में चयनित होने से पूर्व उन्हें कड़ी चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। सर्वप्रथम महाविद्यालय स्तर, विश्वविद्यालय स्तर एवं राज्यस्तर के चयन प्रक्रिया में गुजरने के बाद ही चयन हो पाया। इसमें विनोबा भाव े विश्वविद्यालय के तीन छात्रों का चयन हुआ है, जिसमें से एक अन्य छात्र संत कोलंबा हजारीबाग से रंजन कुमार ¨सह है। छात्रों ने बताया की राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया जो निफ्ट हटिया में हुई थीं। इसमें पूरे झारखंड प्रदेश से पंद्रह छात्र-छात्राएं शामिल हुई थी। जिसमें ड्रिल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अनुशासन व दौड़ को देखा गया। इसी को आधार मानकर तीनों छात्र व तीन छात्राओं का चयन किया गया। अमन व अंजू ने बताया की इस कामयाबी के पीछे राष्ट्रीय सेवा योजना विनोवा विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अग्रज स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन रहा। इसमें मुख्य रूप से एनएसएस के स्वयं सेवक शशिकांत कुमार ¨सह हर पल प्रोत्साहित करते रहते थे। इधर रामगढ़ कॉलेज रामगढ़ के टीम लीडर विकास कुमार ने कहा कि दोनों जेएम भुरकुंडा कॉलेज के छात्र होते हुए जब भी रामगढ़ कॉलेज या अन्य कॉलेजों में जाते हैं, लोग उनकी तरफ खींचे चले आते हैं। दोनों हीं अद्वितीय प्रतिभावान हैं और उनका चयन होना रामगढ़ जिले के लिए हर्ष की बात है।

chat bot
आपका साथी