नीलगाय के आंतक से परेशान हैं किसान, फसल हो रही बर्बाद

संवाद सूत्र गिद्दी (रामगढ़) डाड़ी प्रखंड अंतर्गत टोंगी पंचायत के टोंगी गांव के किसान इन दिनो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 09:23 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 09:23 PM (IST)
नीलगाय के आंतक से परेशान हैं किसान, फसल हो रही बर्बाद
नीलगाय के आंतक से परेशान हैं किसान, फसल हो रही बर्बाद

संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़) : डाड़ी प्रखंड अंतर्गत टोंगी पंचायत के टोंगी गांव के किसान इन दिनों नीलगाय के आतंक से परेशान है। नीलगाय का आंतक इतना बढ़ गया है कि किसानों की लहलहाती फसल बर्बाद हो रही है। रात या दिन हो नीलगाय झुंड में पहुंच कर बारी-खेत में लगे फसल को नुकसान पहुंचा रहे है। शनिवार की रात नीलगाय की झुंड छोटे लाल बेदिया, समलेश बेदिया, विकास बेदिया, रामकुमार बेदिया बारी में प्रवेश कर आलू, मटर, फरसबीन, टमाटर, गोभी, साग, रहर को खा गए और बर्बाद कर दिया। किसानों की जानकारी सुबह में हुई। किसानों का कहना था कि बीते कुछ साल से नीलगाय टोंगी जंगल से झुंड के रूप में आकर किसानों के फसल एंव सब्जी को बर्बाद कर दे रहे हैं। किसानों को बारी-खेम में लगाया गया फसल को बचा पाना मुश्किल हो रहा है। उनका कहना है कि वन्य प्राणी होने की वजह से नीलगाय को मार नहीं सकते है। जबकि वन विभाग को लगातार सूचना दिया जा रहा है। लेकिन उनकी ओर से कोई पहल नहीं हो रहा है। किसानों ने कहा कि सूचना के बाद वन विभाग खेत-बारी में लगे फसल को नीलगाय द्वारा बर्बाद करने से रोक तो नहीं पा रहे है। परंतु अगर कोई किसान गलती से जलावन के लिए जंगल से पेड़ का डाली ले आते पकड़े जाते हैं तो वन विभाग के लोग उनके साथ मारपीट करने के साथ मामला दर्ज करने का आरोप लगाया। किसान छोटे लाल बेदिया, समलेश बेदिया, विकास बेदिया, रामकुमार बेदिया व उनके परिजनों ने वन विभाग से नीलगाय के आतंक से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी