तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक को रौंदा, बुलेट सवार पति-पत्नी की मौत, कई घायल

तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक को रौंदा बुलेट सवार पति-पत्नी की मौत कई घायल संवाद सूत्र रजरप्पा(रामगढ़) रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग के मुरुबंदा के समीप रविवार को ए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 06:51 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:51 PM (IST)
तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक को रौंदा, बुलेट सवार पति-पत्नी की मौत, कई घायल
तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक को रौंदा, बुलेट सवार पति-पत्नी की मौत, कई घायल

संवाद सूत्र, रजरप्पा(रामगढ़) : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग के मुरुबंदा के समीप रविवार को एक कार ने तीन बाइक सवारों को रौंद दिया। कार ने एक-एक कर तीन बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण सड़क दुर्घटना में एक बुलेट सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। बुलेट सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग के साथ एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। बुलेट सवार महिला का पैर कट गया। इलाज के दौरान रिम्स में महिला की मौत हो गई। मृतक उत्तम कुमार (35) व पत्नी बालिका देवी बोकारो स्टील सिटी सेक्टर-9 स्थित भदुआ के निवासी थे। घटना के बाद सड़क जाम की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने बताया कि कार से टकराने के बाद बुलेट पर सवार उत्तम कुमार सीधे कार के ऊपर गिरे इससे उनकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि पत्नी बालिका देवी का दुर्घटना में पैर कटकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गोला प्रखंड के रायपुरा निवासी दूसरे बाइक सवार पति-पत्नी लतीफ व ताहिरा भी गम्भीर रूप से घायल हो गए।

बताया जाता है कि टाटा टिगोर कार (बीआर31ए जे-3213) रामगढ़ से बोकारो की ओर जा रही थी। कार चालक नशे में धुत था। कार की गति बहुत अधिक थी। विपरीत दिशा में गाड़ी चला रहा था और इसी दौरान तीन बाइक सवारों को रौंद दिया। ग्रामीणों के अनुसार कार की चपेट में एक स्प्लेंडर व एक पल्सर बाइक आई। इन्हें टक्कर मारने के बाद भागने के क्रम में कार सवार ने विपरीत आ रही है एक बुलेट (जेएच09ए आर-4639) को भी सीधी टक्कर मार दी। इससे बुलेट पर सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इससे बुलेट और टियागो के परखच्चे उड़ गए। ग्रामीणों ने बताया कि कार में सवार चालक सहित सभी लोग नशे में धुत थे। कार में शराब की कई बोतलें व ड्राईफ्रुट भी रखे थे। कार चालक ने अपना नाम राजेश कुमार यादव बताया है। वह सोनपुर का रहने वाला है। उसने बताया कि तीन लोगों के साथ बोकारो अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। घटना के बाद कार में सवार लोग भाग खड़े हुए। लेकिन ग्रामीणों ने उसके चालक को पकड़ लिया। इसकी सूचना मिलने के बाद रजरप्पा थाना के अवर निरीक्षक अभय कृष्ण गिरी और सअनि अखिलेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर लोगों का समझा बुझाकर भीड़ को हटाए। पुलिस घायलों को अस्पताल भेजी। जबकि मृतक के शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। यहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने नशे में धुत कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया की कार से शराब की बोतल और खाने-पीने की चीजें बरामद की है। पुलिस के अनुसार यह घटना कार के लोगों के अत्यधिक शराब पीने के कारण हुई। दुर्घटनाग्रस्त बुलेट और टियागो कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

chat bot
आपका साथी