कृषि विभाग ने किसानों के बीच बांटे 8 क्विटल धान

पतरातू प्रखंड के कृषि विभाग के तहत काम करने वाली संस्था ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 09:07 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 09:07 PM (IST)
कृषि विभाग ने किसानों के बीच बांटे 8 क्विटल धान
कृषि विभाग ने किसानों के बीच बांटे 8 क्विटल धान

संवाद सूत्र, पतरातू (रामगढ़) : पतरातू प्रखंड के कृषि विभाग के तहत काम करने वाली संस्था कृषि प्रौद्योगिकी अभिकरण प्रबंधन आत्मा के द्वारा आईआर 64 किस्म का धान का वितरण निशुल्क किया गया। इसके तहत हेसला तालाटांड़, सुदी, पाली आदि गांवों में करीब आठ क्विटल धान बीज का वितरण किया गया। वहीं हेसला के 15 किसानों के बीच 3 क्विटल धान का उपचार जैविक विधि से कर किसानों को दिया गया। और संस्था के परियोजना निदेशक प्रवीण कुमार सिंह व प्रखंड तकनीकि प्रबंधक कुमार रणधीर सिंह ने अपनी देखरेख में जैविक विधि से उपचारित धान के बीज का बिचड़ा ग्राम हेसला में लगवाया गया। इस संबंध में कुमार रणधीर सिंह ने बताया कि आईआर 64 का उपज हाई ब्रीड धान के बराबर है। परंतु इसे किसान तीन साल तक लगातार लगा सकते हैं। इससे उन्हे बीज खरीदने में राशि खर्च करनी नहीं पड़ेगी। वहीं उन्होने यह भी कहा कि किसान अगर आईआर 64 के पैदावार को बेचना चाहेंगे तो सरकार के द्वारा ही इसकी खरीद की जाएगी।

chat bot
आपका साथी