सयाल में मारपीट में घायल युवक की मौत

संवाद सूत्र भुरकुंडा(रामगढ़) भुरकुंडा ओपी अंतर्गत सयाल खटाल में हुए मारपीट में घायल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 10:06 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 10:06 PM (IST)
सयाल में मारपीट में घायल युवक की मौत
सयाल में मारपीट में घायल युवक की मौत

संवाद सूत्र, भुरकुंडा(रामगढ़) : भुरकुंडा ओपी अंतर्गत सयाल खटाल में हुए मारपीट में घायल युवक सरविद यादव की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सरविद की मौत मामले पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार गत 28 नवंबर को सयाल खटाल निवासी सरविद यादव के साथ स्थानीय मुकेश यादव, उमेश यादव, दिनेश यादव, कामेश्वर यादव, रिकु देवी, सुनीता देवी,सुगीया देवी, जितेंद्र यादव, उषा देवी द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप् से घायल की दिया था। सरविद को अंदरूनी के साथ साथ कई जगह गंभीर चोटे आई थी। उसका इलाज मेडिका रांची में चलने के बाद अभी दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान ही शनिवार की सुबह साढे नौ बजे मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने एसपी रामगढ को आवेदन देकर हत्यारों की गिरफ्तार करने की मांग की है। मृतक सरविद के परिजनों ने बताया कि पूर्व मे मारपीट का मामला भुरकुंडा ओपी में दर्ज कराया गया था। साथ ही मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी। लेकिन पुलिस और जनप्रतिनिधियो के द्वारा कोई कार्रवाई नही की गई। परिजनो ने पुलिस प्रशासन से सरविद यादव के हत्यारो को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। कहा गया है कि जल्द हत्यारो को गिरफ्तार नही किया गया तो सड़क जाम कर प्रदर्शन करें। दुष्कर्म का आरोपित युवक गिरफ्तार, जेल

संवाद सूत्र, कुजू/नयामोड़(रामगढ़): कुजू ओपी पुलिस ने दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म

के आरोपित युवक विक्रम शर्मा नेपाली को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज

दिया है। आरोपित विक्रम घटना के बाद से फरार था। उल्लेखनीय है कि

रामनगर, कुजू निवासी विक्रम पर पड़ोस की दलित किशोरी के साथ गुरुवार को

ओरला जंगल ले जाकर दुष्कर्म का आरोप है। घटना को लेकर किशोरी के स्वजनों ने

ओपी में विक्रम को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया था।

chat bot
आपका साथी