नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया महिला समिति का गठन

संवाद सूत्र, अरगडा (रामगढ़) : रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 के सिरका भुली क्वार्टर के समीप नव प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को 20 महिला समिति का गठन किया गया। इसमें नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया व उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो मुख्य रूप से शामिल थे। मौके पर नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में समाज की एकजुटता एवं सरकारी योजनाओं का विशेष लाभ महिलाएं उठाएं। सहायता समूह की भूमिका महत्वपूर्ण है। नगर परिषद क्षेत्र के गरीबी रेखा के नीचे के महिलाओ को स्वयं सहायता समूह बनाकर स्वरोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। स्वरोजगारके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमे प्रशिक्षण प्राप्त कर महिला खुद ही सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, बकरी पालन, गाय पालन आदि कर के स्वरोजगार भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास आजसू पार्टी ही कर सकती है। मौके पर आयोजक महेश महतो, सीआरपी ललिता देवी, महावीर भुईयां, तेजेन्द्र बेदिया व सोनू सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 09:38 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 09:38 PM (IST)
नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने  किया महिला समिति का गठन
नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया महिला समिति का गठन

अरगडा (रामगढ़) :  रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 के सिरका भुली क्वार्टर के समीप  नव  प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को 20 महिला समिति का गठन किया गया। इसमें  नगर  परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया व उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो मुख्य रूप से शामिल थे। मौके पर नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने कहा कि  महिलाओं को  स्वावलंबी बनाने में समाज की  एकजुटता एवं सरकारी  योजनाओं का विशेष लाभ महिलाएं उठाएं। सहायता समूह की भूमिका महत्वपूर्ण है। नगर परिषद क्षेत्र के गरीबी रेखा के नीचे के महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाकर स्वरोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं।  स्वरोजगारके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।  इसमें  प्रशिक्षण प्राप्त कर महिला खुद ही सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, बकरी पालन, गाय पालन आदि कर के स्वरोजगार भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि  क्षेत्र का विकास  आजसू  पार्टी ही  कर सकती है। मौके पर आयोजक महेश महतो, सीआरपी ललिता देवी, महावीर भुइयां, तेजेंद्र बेदिया व सोनू सहित  दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी