जर्जर ट्रांसफार्मर के पोल से लोगो में भय, ग्रामीणों में आक्रोश

संवादसूत्र. चितरपुर(रामगढ़) चितरपुर प्रखंड के कपरकट्टा में पिछले कई वर्षो से लगा ट्रांसफ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 10:46 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 10:46 PM (IST)
जर्जर ट्रांसफार्मर के पोल से लोगो में भय, ग्रामीणों में आक्रोश
जर्जर ट्रांसफार्मर के पोल से लोगो में भय, ग्रामीणों में आक्रोश

संवादसूत्र. चितरपुर(रामगढ़): चितरपुर प्रखंड के कपरकट्टा में पिछले कई वर्षो से लगा ट्रांसफार्मर का पोल बहुत ही जर्जर स्थिति में है। इससे यंहा के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।

गांव में करीब 100 से ज्यादा उपभोक्ता हैं। यहां के ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की पर अब तक इसे संज्ञान में कोई भी नहीं लिया। ना हीं कोई कार्रवाई ही की गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है की जब किसी व्यक्ति की मौत या कोई घटना न घटे तब तक किसी की नींद नहीं खुलती है। इस कारण यहां के ग्रामीण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग डरे-सहमे हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने सोमवार को जर्जर ट्रांसफार्मर पोल की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस संबंध में आजसू विभावि उपाध्यक्ष अनुराग भारद्वाज द्वारा बिजली विभाग को चेतावनी दी गई कि जल्द से जल्द जर्जर पोल को हटाया जाए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। क्वायरी का पंप ब्रेकडाउन होने के कारण दुर्गा मंडप पानी टंकी से जलापूर्ति बाधित

संसू, गिद्दी (रामगढ़) : गिद्दी बंद क्वायरी में कॉलोनी में जलापूर्ति के लिए लगा दो पंप में एक पंप दो दिनों से ब्रेकडाउन है। एक पंप के ब्रेकडाउन होने से दुर्गा मंडप पानी टंकी से कॉलोनी में होने वाली जलापूर्ति बाधित है। दुर्गा मंडप पानी टंकी से जलापूर्ति बाधित होने से कॉलोनी में पानी के लिए लोग परेशान है। बताते हैं कि गिद्दी बंद क्वायरी में गिद्दी वाशरी दामोदर नहीं में लगा एक पंप बरसात के कारण क्वायरी में लगा दिया है। जबकि क्वायरी एक पंप पहले से लगा हुआ था। इधर दो दिनों से दुर्गा मंडप पानी टंकी में सीधे क्वायरी से जलापूर्ति करने के लिए लगा पंप ब्रेकडाउन हो गया है। पंप के ब्रेकडाउन होने के कारण दुर्गा मंडप पानी टंकी पानी नहीं जा रही है। वहीं चालू एक पंप से गिद्दी आफिसर कॉलोनी फिल्टर प्लांट में पानी जाती है। जहां से आफिसर कॉलोनी व पहाड़ी टंकी में पानी भेज कर कॉलोनी में जलापूर्ति की जा रही है। वहीं वाशरी सिविल विभाग के लोग पंप को दुरूस्त करने में लगे हुए है। सूत्रों का कहना है कि सभावना है कि कल तक पंप को दुरूस्त कर दुर्गा मंडप में जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। कॉलोनी वासियों का कहना है कि ऐसे भी दुर्गा मंडप पानी टंकी से क्षेत्र के कॉलोनी में तीन-चार दिन पर पानी मिलता था। इधर पंप ब्रेकडाउन होने के कारण जलापूर्ति नहीं होने से लोग पानी के लिए परेशान हैं।

chat bot
आपका साथी