रामगढ़ में बस को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला सहित कई घायल

Road Accident in ramgarh. झारखंड के रामगढ़ में सड़क हादसे में महिला सहित कई लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 10:41 AM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 10:41 AM (IST)
रामगढ़ में बस को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला सहित कई घायल
रामगढ़ में बस को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला सहित कई घायल

रामगढ़, जागरण संवाददाता। फोरलेन बाईपास के पटेल चौक में शनिवार की देर रात करीब दो बजे यात्रियों से भरी बस को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। इससे बस असंतुलित होकर पलट गई। इसमें बस पर सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए। सभी को मामूली चोटे आई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला सहित पांच घायलों को सदर अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज उपचार किया। जमशेदपुर निवासी समसुल निशा व एसपी वर्मा, धनबाद निवासी रूमी मित्तल, पुरुलिया निवासी रामदुलारी देवी एवं चतरा निवासी पूर्णिया देवी शामिल है। बताया गया कि सिंह लोक नामक यात्री कौच बस (बीआर 02एए 9820) पटना से टाटा जा रही थी।

इसी बीच, रांची की ओर आ रहे प्याज लदा ट्रक (सीजी 07एटी 8814) ने पटेल चौक पर बस को साइड से धक्का मार दिया। इससे बस पलट गई। दुर्घटना के बाद बस व ट्रक के चालक फरार हो गए। पुलिस ने क्रेन के माध्यम से सड़क पर पड़ी बस को उठा कर सड़क किया। रामगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। घायल यात्रियों का इलाज करा कर दूसरे वाहनों से जमशेदपुर भेज दिया गया है। 

chat bot
आपका साथी