उधार के पैसे वापस मांगने पर महिला को घायल, हालत गंभीर

संवाद सूत्र दुलमी (रामगढ़) रजरप्पा थाना क्षेत्र के कुल्ही गांव में मंगलवार को एक दबंग व्यक्ति

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 07:33 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 07:33 PM (IST)
उधार के पैसे वापस मांगने पर महिला को घायल, हालत गंभीर
उधार के पैसे वापस मांगने पर महिला को घायल, हालत गंभीर

संवाद, सूत्र, दुलमी (रामगढ़) : रजरप्पा थाना क्षेत्र के कुल्ही गांव में मंगलवार को एक दबंग व्यक्ति द्वारा एक आदिवासी महिला को उधार पैसे मांगने पर जमकर पिटाई कर दी। इससे महिला की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई बताई जाती है। मामले को लेकर रजरप्पा थाने में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया है। बताया जाता है कि रजरप्पा थाने में आवेदन दिए चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से भुक्तभोगी महिला का परिवार काफी डरा शर्मा हुआ है। घटना गत 22 अक्टूबर की बताई जाती है। घटना के बाद महिला के पति केदार पहान ने बताया कि मेरी पत्नी झालो देवी ने गांव के कैलाश महतो पिता स्वर्गीय मुहर महतो को छह माह पूर्व 500 रुपये उधार दिए थे। इतने दिन बीत जाने के बाद भी जब कैलाश महतो ने पैसे वापस नहीं किए तो गत 22 अक्टूबर को एक बार फिर झालो देवी ने पैसे की मांग की। इस दौरान आरोपित व्यक्ति ने महिला की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद महिला को खून की उल्टियां भी होने की बात बताई जा रही है। पति के अनुसार घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसके बाद रजरप्पा थाने में आवेदन देकर आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। घायल महिला का पति का कहना है कि चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने से आरोपी व्यक्ति का हौसला बढ़ा हुआ है। और तरह तरह से वह हमें धमकी दे रहा है। इससे महिला के परिजन काफी डरे हुए। इधर घायल महिला की स्थिति काफी बिगड़ गई है। बताया जाता है कि घायल महिला को वह सदर अस्पताल में इलाज कराने के बाद अपने घर पर है।

chat bot
आपका साथी