कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के महासम्मेलन को सफल बनाने की बनी रणनीति

संवाद सूत्र रजरप्पा(रामगढ़) रांची के बरियातू स्थित गांधी मैदान में आगामी 24 अक्टूबर को का

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 08:43 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 08:43 PM (IST)
कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के महासम्मेलन को सफल बनाने की बनी रणनीति
कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के महासम्मेलन को सफल बनाने की बनी रणनीति

संवाद सूत्र, रजरप्पा(रामगढ़) : रांची के बरियातू स्थित गांधी मैदान में आगामी 24 अक्टूबर को कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा का महासम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसमे मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी हिस्सा लेंगे। इसी कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चितरपुर ओवरब्रिज स्थित हैक फाउंडेशन कार्यालय में मंगलवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक हुई। जिसमे मुख्य रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो गुलजार व जिला उपाध्यक्ष हाजी अख्तर आजाद मौजूद थे। इस दौरान महासम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान की मोदी सरकार ने देश को बर्बाद करने का कार्य कर रहे हैं। महंगाई चरम पर है, पेट्रोल डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही हैं। किसान अपनी मांगों को लेकर 10 महीनों से सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन मोदी सरकार को इस ओर कोई ध्यान नही है। इसलिए आनेवाले लोकसभा चुनावों में जनता इसे उखाड़ फेंकने का काम करेगी। उन्होंने आगे कहा सभी क्षेत्रों का निजीकरण किया जा रहा है। अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। लेकिन यह सरकार मंदिर मस्जिद करने में व्यस्त हैं। इसलिए सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकने का समय आ गया है। इसलिए 24 अक्टूबर को रांची में होने वाले कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के महासम्मेलन में हजारों लाखो की संख्या में लोग रांची पहुंचे। ताकि सरकार को आइना दिखाया जा सके। उन्होंने आगे कहा यह महासम्मेलन ऐतिहासिक होगी। इसमे रामगढ़ जिला से हजारों लोगों की भागीदारी होगी। इस दौरान उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्ष को इसकी तैयारी में जुटने का निर्देश दिया है। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो इम्तियाज ने किया मौके पर जिला मीडिया प्रभारी कैशर इमाम, जिला महासचिव मो साजिद, प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण महतो, असंगठित मजदूर कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश सिंह, जिला सचिव मो फिरोज, दुलमी अध्यक्ष इनाम अंसारी, गोला अध्यक्ष मो साजिद, नगर अध्यक्ष मो जिलानी, मांडू अध्यक्ष मो मोबिन सहित मिस्टर आलम, कयूम उद्दीन, अलीम उद्दीन, लुमनाथ महतो, सद्दाम हुसैन, तबरेज आलम, जसीम अंसारी, अलियास अंसारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी