वीर बजरंगदल के संरक्षक अनिल पर जानलेवा हमला

संवाद सूत्र वेस्ट बोकारो (रामगढ़) वीर बजरंगदल वेस्ट बोकारो के संरक्षक अनिल कुमार सिंह प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:43 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:43 PM (IST)
वीर बजरंगदल के संरक्षक अनिल पर जानलेवा हमला
वीर बजरंगदल के संरक्षक अनिल पर जानलेवा हमला

संवाद सूत्र, वेस्ट बोकारो (रामगढ़): वीर बजरंगदल वेस्ट बोकारो के संरक्षक अनिल कुमार सिंह पर सोमवार की रात करीब 10 बजे चार- पांच लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। घटना कुजू थाना क्षेत्र के सांडी कालीबाड़ी मार्ग की है। इस घटना से दल सहित वेस्ट बोकारो के लोगों में भारी आक्रोश है। इस संदर्भ में वीर बजरंगदल के सचिव दीपक कुमार ने बताया कि संरक्षक अनिल कुमार सिंह आम दिनों की तरह भाड़ा कमा कर लौटे अपने ट्रक के चालकों से हिसाब किताब कर हेसागढ़ा पेट्रोल पंप परिसर में ट्रक खड़ा कराकर अपनी बाइक से सांडी कालीबाड़ी मार्ग स्थित अपने आवास पर लौट रहे थे। इसी क्रम में कालीबाड़ी मार्ग के मोड़ पर जहां सड़क थोड़ी खराब है वहीं घात लगा कर बैठे विनय चौधरी, गोलू और अन्य चार पांच लोगों ने अनिल को बाइक से खींच कर लाठी डंडों से प्रहार करना शुरू कर दिया। थोड़ी देर के लिए अनिल अचेत हो गए। इसके बाद आरोपी भाग खड़े हुए। होश में आने पर उन्होंने दल के सचिव को फोन किया और वे लोग घटनास्थल पर पहुंच कर उन्हें उठा कर पहले कुजू थाने लाए। पुलिस ने इनकी स्थित को देखते हुए पहले इंजुरी काट कर पुलिस बल के साथ इलाज के लिए अस्पताल भेजा। बताया जा रहा कि अनिल को अंदरूनी चोटों के अलावा कंधे की हड्डी टूट गई है। इधर पुलिस जांच एवं आरोपियों की धर पकड़ में जुट गई है। दल के कार्यकारी अध्यक्ष विनय झा, दल के पूर्व अध्यक्ष अरुण दुबे, संगठन मंत्री पंकज कुमार उफऱ् गोनु, विक्रम कुमार सिंह उफऱ् बाटली, सानू परमार, बबलू गुप्ता, बंटी गुप्ता, परमेश्वर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राहुल वर्मा, रंजय शर्मा, राकेश्वर सिंह उफऱ् डब्लू आदि ने घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी को मांग की है।

chat bot
आपका साथी