तीन दिन से लापता छह वर्षीय आयुष का कुएं में मिला शव, सनसनी

संवाद सूत्र भुरकुंडा (रामगढ़) भदानीनगर ओपी क्षेत्र के कुरसे गांव से तीन दिन से लापता छह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 07:51 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 07:51 PM (IST)
तीन दिन से लापता छह वर्षीय आयुष का कुएं में मिला शव, सनसनी
तीन दिन से लापता छह वर्षीय आयुष का कुएं में मिला शव, सनसनी

संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़) : भदानीनगर ओपी क्षेत्र के कुरसे गांव से तीन दिन से लापता छह वर्षीय आयुष का शव शुक्रवार को कुरसे शिव मंदिर के समीप कुएं से बरामद हुआ है। शव को भदानीनगर पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मालूम हो कि कुरसे निवासी दशई बेदिया का छह वर्षीय पुत्र आयुष बुधवार से लापता था। इस बावत भदानीनगर ओपी में पिता ने सनहा दर्ज कराया था। इधर स्वजनों सहित आसपास के लोग भी आयुष की खोजबीन में जुटे थे। शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र के कुंओं में भी खोजबीन शुरू की। इसी बीच शिव मंदिर के समीप खेत में स्थित कुएं में शव देखा गया। इसकी सूचना भदानीनगर ओपी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस के देख-रेख में शव को कुंए से बाहर निकाला गया। शव को देखने के बाद कई तरह की चर्चाएं हो रही थी। इधर शव निकलने के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर ग्रामीणों ने आयुष के परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है।

तीन दिन बाद भी कुएं के अंदर ही शव रहना बना है चर्चा का विषय :

कुरसे गांव सहित आसपास क्षेत्र में बुधवार से लापता हुए आयुष का शव कुएं के अंदर से ही मिलना चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि अमूनन शव एक-दो दिन के बाद पानी में उपरी सतह पर छपल जाता है। जबकि आयुष का शव कुंए के भरे पानी में नीचे ही पड़ा था। साफ पानी होने के कारण कुएं के अंदर शव उपर से ही दिख रहा था। कई लोग घटना को हत्या की आशंका से भी जोड़ रहे हैं। वहीं मामले पर भदानीनगर ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी