स्वस्थ हुए मरीजों को आम का पौधा देकर अस्पताल से दी जा रही छुट्टी

जागरण संवाददाता रामगढ़ जिले के विभिन्न अस्पतालों से कोरोना संक्रमित मरीज अब स्वस्थ होकर पू

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 06:19 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 06:19 PM (IST)
स्वस्थ हुए मरीजों को आम का पौधा देकर अस्पताल से दी जा रही छुट्टी
स्वस्थ हुए मरीजों को आम का पौधा देकर अस्पताल से दी जा रही छुट्टी

जागरण संवाददाता, रामगढ़ : जिले के विभिन्न अस्पतालों से कोरोना संक्रमित मरीज अब स्वस्थ होकर पूरे हौसले के साथ अपने घर जा रहे हैं। अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीज के ठीक होने से चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों का भी अब हौसला बढ़ने लगा है। कोरोना से स्वस्थ्य हुए मरीजों को चिकित्सक पौधा देकर अस्पताल से विदा कर रहे हैं। कोरोना से जंग जीते मरीजों को अपने घर के आसपास एक पेड़ लगाने की अपील भी कर रहे हैं ताकि वायुमंडल में ऑक्सीजन की कमी नहीं हो। शहर के लगभग कई निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसमें कैथा स्थित प्राइम अस्पताल अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहा है। अस्पताल के निदेशक डा. दिनेश कुमार व उनकी पूरी टीम पत्नी डा. मीनू पांडे, डा. अभिषेक कुमार व डा. स्वराज की देखरेख में यहां 24 घंटे मरीजों की देखभाल की जा रही है यहां ऑक्सीजन तथा जांच की व्यवस्था हर समय उपलब्ध है। अस्पताल को जिला प्रशासन का सहयोग भी मिल रहा है। कोविड मरीजों के लिए जिला प्रशासन ने अस्पताल को तीन वेंटिलेटर मशीन भी उपलब्ध कराई है। कोरोना मरीजों के इलाज के लिए 30 बेड की व्यवस्था की गई है। इसमें ऑक्सीजन युक्त 15, तीन वेंटिलेटर व 12 सामान्य बेड 12 है। अस्पताल के प्रशासक जेके सिन्हा ने बताया कि अबतक 100 कोविड मरीजों को इलाज कर छुट्टी दी गई है। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रासबिहारी, जिला परिषद सदस्य नरेश महतो, सोहन महतो, राकेश कुमार व विक्रम सिंह सहित अन्य लोगों को पर्यावरण सुरक्षा के लिए जागरूक करते हुए एक-एक आम के पौधे देकर छुट्टी दे दी गई है। अभी अस्पताल में 30 कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी