कोयला उद्योग को बचाने के लिए भामसं हर संभव करेगी प्रयास: विनय सिन्हा

संवाद सूत्र रजरप्पा(रामगढ़) भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विनय सिन्हा सोमवार को

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 09:53 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 09:53 PM (IST)
कोयला उद्योग को बचाने के लिए भामसं हर संभव करेगी प्रयास: विनय सिन्हा
कोयला उद्योग को बचाने के लिए भामसं हर संभव करेगी प्रयास: विनय सिन्हा

संवाद सूत्र, रजरप्पा(रामगढ़) : भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विनय सिन्हा सोमवार को देर शाम रजरप्पा पहुचे। यहां पहुंचने पर भारतीय मजदूर संघ के नेताओं ने उनको बुके देकर स्वागत किया। उनके साथ झारखंड प्रदेश के महामंत्री बिदेश्वरी प्रसाद व प्रदेश संगठन सचिव गणेश मिश्रा भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने रजरप्पा कोयलांचल स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस में बैठक कर संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा किया गया। साथ ही उन्होंने संगठन की मजबूती को लेकर कई दिशा निर्देश भी दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि कोयला उद्योग को बचाने के लिए भामसं हर संभव प्रयास करेगी। इसके लिए अगर जन आंदोलन करना पड़ेगा तो किया जाएगा। संगठन के संबंध में उन्होंने कहा कि 60 वर्ष के आयु के कार्यकर्ताओं को प्रदेश में पदाधिकारी के रूप में संगठन में रखेंगे। वही 70 वर्ष की आयु तक के लोगों को केंद्रीय कमिटी में रखा जाएगा। उसके बाद उन्हें कार्य मुक्त नही बल्कि पद मुक्त किया जाएगा। इसके अलावे उन्होंने युवा वर्ग के लोगो को संगठन में आगे लाने की बात कही। कोरोना के संबंध में उन्होंने कहा कि यह काफी गंभीर समस्या है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। मास्क पहनने व वैक्सीन लेने के लिए उन्हें जागरूक करना होगा। उन्होंने लोगो से कोरोना वैक्सीन का डोज लेने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कोरोना का वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इसे सभी लोगो को लेनी चाहिए। अंत मे उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूती को लेकर रांची आये हुए थे। समय निकालकर रजरप्पा स्थित छिन्मस्तिका मंदिर में मां छिन्नमस्तिका के दर्शन करने जाऊंगा। सुबह मां की दर्शन कर वापस रांची लौट जाएंगे। इससे पूर्ब भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विनय सिन्हा के पहुचने पर क्षत्रिय अध्यक्ष व सचिव सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा बुके देकर उनका स्वागत किया गया। मौके पर क्षत्रिय अध्यक्ष विशाल कुमार, सचिव अनिल प्रसाद के अलावे एसएन सिंह, अमरनाथ वर्मा, उमेश महतो, चंदशेखर सिंह, राकेश रोशन, अर्जुन दास महंत, सीताराम महतो, मो सकिर आलम, रमेश कुमार, नरेंद्रलाल दास, अशोक पांडेय, झलकु महतो, मतिवार सहित कई मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी