कार्यकर्ता किसी भी संगठन के होते हैं रीढ़ : ममता

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित लॉ मैरिटल होटल के सभागार में सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 09:09 PM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 06:22 AM (IST)
कार्यकर्ता किसी भी संगठन के होते हैं रीढ़ : ममता
कार्यकर्ता किसी भी संगठन के होते हैं रीढ़ : ममता

रामगढ़ : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित लॉ मैरिटल होटल के सभागार में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। सदस्यता अभियान को लेकर सभागार में जिलेभर के कार्यकर्ताओं सहित वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि रामगढ़ की विधायक ममता देवी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन के लिए कार्यकर्ता उसकी रीढ़ के समान होता है। बिना रीढ़ के इंसान तो क्या दुनिया में कोई भी नहीं चल सकता है। इसलिए कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान सर्वोपरि संगठन के लिए होता है। कहा कि पूरे प्रदेश में रामगढ़ जिला सदस्यता अभियान में सबसे अव्वल रहेगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं सहित सभी वरिष्ठ नेताओं सहित हर विग को उत्साहित होकर कार्य करना होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं नेताओं एवं पार्टी के पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान में जोर-शोर से लगने का आह्वान किया। अध्यक्षीय भाषण में  जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने कहा की कार्यकर्ताओं का मान सम्मान रखना मेरी पहली प्राथमिकता है, जो काम करने वाले कार्य करता है, उन्हें उचित सम्मान हर हाल में दिया जाएगा। सदस्यता अभियान को पूरी ईमानदारी से करने के लिए सभी को संकल्प दिलाया गया। बैठक का संचालन नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय साव ने किया। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी सीपी संतान, अरुण कुमार सिन्हा, अभिमन्यु तिवारी, बैजू राय, खुदीराम महतो, के नायक, जिला प्रवक्ता मुकेश यादव, सुधीर सिंह, राम विनय महतो, मंटू करमाली, जेपी सिंह, लक्ष्मण महतो, जकाउल्लाह, राजेंद्र चौधरी, शेखर पटवा, अख्तर आजाद, जाकिर अख्तर, परमानंद सिंह, राजू महतो, जोया परवीन, नैना मसिह, भैरव ठाकुर, लाल बिहारी महतो, बिन्नी गांधी, सुजीत पटेल, अनिल नायक, नंदकिशोर बेदिया, पिटू अंसारी, महेश यादव, राजेंद्र नारायण, रूपेंद्र महतो, अनिल मुंडा, निशांत कुमार, जेके अग्रवाल, अनिल नायक, टिकू खान, धान सिंह बोदरा, समीर खान, साजिद खान, सागर नायक, सोनू नायक, निक्कू सिंह, विनोद कुशवाहा, गगन करमाली, आनंद कुशवाहा, असगर अली, राजेंद्र नारायण, अनिल कुमार सिंह, अबरार अंसार, गौरव आनंद, सुभाष कुशवाहा, मो. अब्बास, उमेश सिंह व आनंद प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी