डॉ. भीम राव अंबेडकर ने देश को दिया संविधान

संवाद सूत्र भुरकुंडा रीवर साईड भुरकुंडा स्थित बुधबाजार दोतल्ला पंचायत सचिवालय में द्र राम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 10:04 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 10:04 PM (IST)
डॉ. भीम राव अंबेडकर ने देश को दिया संविधान
डॉ. भीम राव अंबेडकर ने देश को दिया संविधान

भुरकुंडा : रीवर साईड भुरकुंडा स्थित बुधबाजार दोतल्ला पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई गई। इसका शुभारंभ राष्ट्र गान के साथ हुआ। इसके बाद बाबा साहेब के चित्र पर मालार्पण-पुष्प अर्पित कर मुखिया लव कुमार महतो द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर मुखिया द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को संविधान निर्माण एवं राष्ट्र हेतु बाबा साहेब द्वारा दिए गए योगदान को याद दिलाते हुवे उनके बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। साथ ही उनके आदर्शो को आत्मसात कर बेहतर समाज के निर्माण में लोगों को योगदान देने की बात कही। कार्यक्रम में निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गये पर्ची का वितरण करते हुए आगामी 12 दिसम्बर को सुबह सात से तीन बजे तक विधान सभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई। साथ ही उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। मौके पर अविनाश घांसी, बिरसा उरांव, जल सहिया छुवि देवी, सुमित्रा देवी, सुनीला देवी, अमृता खेस, हीरामनी उरांव, पंचमी देवी, सुनीता देवी, गुड़िया देवी, पनपती देवी, करमी देवी, गीता देवी, सुरजमुनि देवी, अनीता टोप्पो, सावित्री देवी, कलावती देवी, रूपा देवी, पिटू उरांव, अरजलाल नायक, रामप्रवेश भुंईया, धवला उरांव, कन्दरू मांझी, सुलेन्द्र मांझी, बिरेन्द्र राम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी