दुष्कर्मियों के मारे जाने से छात्राओं ने मनाई खुशी

ककफोटो 15- धनंजय पुटूस को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते छात्राएं। फोटो 15- धन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 09:47 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 09:47 PM (IST)
दुष्कर्मियों के मारे जाने से छात्राओं ने मनाई खुशी
दुष्कर्मियों के मारे जाने से छात्राओं ने मनाई खुशी

रामगढ़ : हैदराबाद पुलिस द्वारा चोर दुष्कर्मियों को एनकाउंटर किए जाने पर शहर में पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर खुशी जाहिर किया है। शुक्रवार को रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस के नेतृत्व में युवाओं ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों एवं छात्राओं के बीच पहुंच कर मिठाई बांट का खुशी जाहिर की। इस दौरान कॉलेज की छात्राओं ने पुटूस को मिठाई खिला कर बधाई देते हुए हैदराबाद पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया। मौके पर धनंजय ने कहा कि आज जो काम हैदराबाद पुलिस ने किया है वो सही कदम है। इस तरह के कुकर्म करने वालों को ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए। पुलिस द्वारा किए गए इस एनकाउंटर का पूरे देश ने समर्थन किया है। दुष्कर्मियों को अगर इसी प्रकार एनकाउंटर किया जाएगा तो ऐसा कुकर्म करने वाले इस तरह के गलत काम करने से पहले ह•ार बार सोचेंगे। खुशी जाहिर करने वालरें में विमला श्रीवास्तव, प्रीति सिन्हा, पूनम कुमारी, बिदिया सिंह, दीपा, मुनिया कुमारी, शीतल कुमारी, सीमा कुमारी, पुष्पा कुमारी, सुमित वर्मा, अमित गुप्ता, राजा कुमार, विक्की श्रीवास्तव, अमित कारतूस, प्रिस जॉन, सिकंदर सोनी, अमन महतो, शैलेन्द्र करमाली, अशोक कुमार, अभिषेके कुमार, रजनीश कुमार, विवेक गुप्ता, शेखर नायक, विजय राम व विक्रम सोनी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी