मतदाता पर्ची व टोकन का हुआ वितरण

फोटो 02 लाईन में खड़े होकर मतदाता पर्ची व टोकन लेते बीएलओ। संवाद सूत्र मांडू चुनाव के दो दिन पूर्व सभी मतदाताओं के बीच डोर-टू-डोर मतदाता पर्ची पहुंचाने के लिए प्रखंड प्रशासन की टीम कटिबद्व है। इसके लिए प्रखंड मुख्यालय मांडू में गुरुवार को सभी बीएलओ के बीच मतदाता पर्ची व टोकन का वितरण किया गया। बीएलओ को उपरोक्त सामाग्री मिलने के बाद प्रखंड निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता ने लोगों को बताया कि मतदान के दिन प्रखंड के 239 बूथों में सफेद टोकन पुरूषों व पीला टोकन महिला मतदाताओं के बीच बीएलओ द्वारा दिया जाएगा। प्रत्येक बूथों में टोकन वितरण करने के लिए पांच बीएलओ की प्रतिनियुक्ति किया गया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 10:21 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 10:21 PM (IST)
मतदाता पर्ची व टोकन का हुआ वितरण
मतदाता पर्ची व टोकन का हुआ वितरण

मांडू: चुनाव के दो दिन पूर्व सभी मतदाताओं के बीच डोर-टू-डोर मतदाता पर्ची पहुंचाने के लिए प्रखंड प्रशासन की टीम कटिबद्व है। इसके लिए प्रखंड मुख्यालय मांडू में गुरुवार को सभी बीएलओ के बीच मतदाता पर्ची व टोकन का वितरण किया गया। बीएलओ को उपरोक्त सामाग्री मिलने के बाद प्रखंड निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता ने लोगों को बताया कि मतदान के दिन प्रखंड के 239 बूथों में सफेद टोकन पुरूषों व पीला टोकन महिला मतदाताओं के बीच बीएलओ द्वारा दिया जाएगा। प्रत्येक बूथों में टोकन वितरण करने के लिए पांच बीएलओ की प्रतिनियुक्ति किया गया है।

chat bot
आपका साथी