पदाधिकारियों ने कलस्टर व बूथों का किया निरीक्षण

संवाद सूत्र गिद्दी (रामगढ़) डाड़ी बीडीओ राजश्री ललिता बाखला सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा गिद्दी थाना प्रभारी राजकुमार साहा ने गुरूवार को प्रखंड में पड़ने वाले कलस्टरों व बूथों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कलस्टरों में बिजली पानी व शौचालय तथा बूथों की जांच की। कलस्टर से बूथों में जाने वाल रास्ते का भी मुआयना किया। जबकि रसोईया को पोलिग पार्टी का खाना बनाने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रखंड मुख्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता पर्ची का भी वितरण किया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट में रमेश कुमार महेंद्र पाल संजय मुर्मू महादेव उरांव जवाहालाल राय महेश्वर पाठक कुमार प्रियवत पांडेय जीपीएस आशीष पंडा देवेंद्र कुमार बबन आदि उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 10:20 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 10:20 PM (IST)
पदाधिकारियों ने  कलस्टर व बूथों का किया निरीक्षण
पदाधिकारियों ने कलस्टर व बूथों का किया निरीक्षण

गिद्दी (रामगढ़) : डाड़ी बीडीओ राजश्री ललिता बाखला, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा गिद्दी थाना प्रभारी राजकुमार साहा ने गुरूवार को प्रखंड में पड़ने वाले कलस्टरों व बूथों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कलस्टरों में बिजली, पानी व शौचालय तथा बूथों की जांच की। कलस्टर से बूथों में जाने वाल रास्ते का भी मुआयना किया। जबकि रसोईया को पोलिग पार्टी का खाना बनाने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रखंड मुख्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता पर्ची का भी वितरण किया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट में रमेश कुमार, महेंद्र पाल, संजय मुर्मू, महादेव उरांव, जवाहालाल राय, महेश्वर पाठक, कुमार प्रियवत पांडेय, जीपीएस आशीष पंडा, देवेंद्र कुमार, बबन आदि उपस्थित थे।

--

chat bot
आपका साथी