पॉलीथिन दान अभियान केंद्र में बांटे गए पौधे

अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को शहर के पॉलीथिन।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 07:19 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 07:19 PM (IST)
पॉलीथिन दान अभियान केंद्र में बांटे गए पौधे
पॉलीथिन दान अभियान केंद्र में बांटे गए पौधे

जागरण संवाददाता, रामगढ़ : अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को शहर के पॉलीथिन दान अभियान केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शारीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के दौरान पर्यावरण सुरक्षा में सहयोग देने वाले को पौधे व चॉकलेट प्रदान करने के साथ-साथ विभिन्न उपाधियां जैसे प्रकृति का राजा, प्रकृति की रानी, प्रकृति की बेटी, प्रकृति का बेटा, प्रकृति का रखवाला, प्रकृति का मित्र, प्रकृति की राजकुमारी, प्रकृति का राजकुमार जैसे अनेकों उपाधि देकर सम्मानित किया गया। इससे उनके मन में पेड़-पौधों के प्रति रुचि बनी रहे। वे इससे प्रेरित होकर इस अभियान में अपना सहयोग करें। क्योंकि यह बच्चे ही हैं जो कल आने वाला भविष्य बनेंगे और अपने कार्य से अपने समाज अपने देश को एक नई पहचान देंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर इंगुरा देवी मौजूद थीं। कार्यक्रम में मौजूद बच्चों आयुष, पीयूष, आदित्य,चंचल, सानवी, अदिति, अगन, अमृत, वंदना, आरती, सृजन, प्रियांश, सानू, अंकित के अलावा केंद्र कें संचालक उपेंद्र पांडे वसोना पांडे ने पर्यावरण पर अपने विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी