29 फरवरी से एक मार्च तक होगा रजरप्पा महोत्सव

रामगढ़ मां छिन्नमस्तिके की पावन धरती में इस बार पुन रजरप्पा महोत्सव आयोजित होगा। इसकी तैयारियां जिला प्रशासन की ओर से अभी से शुरू कर दी गई है। उपायुक्त संदीप सिंह ने दो दिवसीय रजरप्पा महोत्सव को लेकर इवीएंट मैनेजमेंट एजेंसी के चयन को लेकर निविदा निकाली है। इसके लिए निविदा आगामी दस फरवरी को आमंत्रित की गई है। महोत्सव का उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 08:38 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 08:38 PM (IST)
29 फरवरी से एक मार्च तक होगा रजरप्पा महोत्सव
29 फरवरी से एक मार्च तक होगा रजरप्पा महोत्सव

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : मां छिन्नमस्तिके की पावन धरती पर इस बार पुन: रजरप्पा महोत्सव का आयोजन होगा। इसकी तैयारी जिला प्रशासन की ओर से अभी से शुरू कर दी गई है। उपायुक्त संदीप सिंह ने दो दिवसीय रजरप्पा महोत्सव को लेकर इवीएंट मैनेजमेंट एजेंसी के चयन को लेकर निविदा निकाली है। इसके लिए निविदा आगामी दस फरवरी को आमंत्रित की गई है। रजरप्पा महोत्सव का उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। उल्लेखनीय है कि सूबे में भाजपा सरकार के दौरान रजरप्पा महोत्सव की शुरूआत की गई थी। वर्ष 2017 व 2018 में रजरप्पा में रजरप्पा महोत्सव की शुरूआत हुई थी। हालांकि वर्ष 2019 में चुनावी वर्ष के दौरान महोत्सव आयोजित नहीं हो पाया था। रजरप्पा महोत्सव के दौरान पा‌र्श्व गायक अभिजीत, उदीत नारायण, अलका याज्ञनिक ने रजरप्पा महोत्सव के दौरान लोगों को अपनी सुमधुर गीतों से खूब झुमाया था। साथ ही बड़े ख्यात हास्य व व्यंग्य कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन रजरप्पा स्थित कॉलोनी स्टेडिमय में किया गया था। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों ने भी रजरप्पा महोत्सव के मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया था। इस दौरान लोगों की शाम यादगार बनी थी। इसकी चर्चा करते हुए लोग आज भी नहीं थकते हैं। उपायुक्त की भी मंशा इस बार पूर्व के आयोजनों की तरह महोत्सव को यादगार बनाने की है। इसको लेकर उन्होंने उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को तैयारियों का निर्देश दिया है।

chat bot
आपका साथी