ऑटो पलटने से एक की मौत, आधा दर्जन घायल

बोकारो के मुख्य मार्ग के छोटकीपोना पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की सुबह अनियंत्रित होकर सवारी से भरी ऑटो पलट गई। इससे एक यात्री की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 08:49 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 08:49 PM (IST)
ऑटो पलटने से एक की मौत, आधा दर्जन घायल
ऑटो पलटने से एक की मौत, आधा दर्जन घायल

संसू, रजरप्पा : बोकारो के मुख्य मार्ग के छोटकीपोना पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की सुबह अनियंत्रित होकर सवारी से भरा ऑटो पलट गया। इससे एक यात्री की मौत हो गई। जबकि रजरप्पा प्रोजेक्ट निवासी अफरोज खातून समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरा ऑटो चितरपुर से रामगढ़ की ओर जा रहा था, तभी अचानक छोटकीपोना पेट्रोल पंप के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार एक व्यक्ति के दब जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल रामगढ़ के सदर अस्पताल ले जाया गया। मामूली रूप से चोटिल लोगों का यहां इलाज किया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल युवक की प्राथमिक उपचार कर रिम्स रेफर कर दिया गया। इस दौरान रिम्स ले जाते घायल युवक की मौत रास्ते मे ही हो गई। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को पुलिस ने जब्त कर थाना ले गई है।

chat bot
आपका साथी