फोन-पे के नाम पर युवक के खाते से निकाले 21 हजार

गिद्दी निवासी पिटू ठाकुर शनिवार की दोपहर साढ़े बारह बजे साइबर क्राइम का शिकार हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 09:33 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 09:33 PM (IST)
फोन-पे के नाम पर युवक के खाते से निकाले 21 हजार
फोन-पे के नाम पर युवक के खाते से निकाले 21 हजार

संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़) : गिद्दी निवासी पिटू ठाकुर शनिवार की दोपहर साढ़े बारह बजे साइबर क्राइम का शिकार हो गया। साइबर अपराधी ने युवक के फोन-पे से करीब 21 हजार की राशि की निकासी ऑन लाइन कर ली। पिटू ने बताया कि दोपहर में 7296001669 नंबर से उसके मोबाइल पर एक युवक ने फोन किया। युवक ने उसे कहा कि वे फोन-पे से बोल रहे है। केवाईसी करना है। आप अपना खाता नंबर दें। पिटू ने अपना खाता नंबर दे दिया। इसके बाद 9900, 3669, 1997,590, 590 समेत कुल 21हजार रुपये उनके फोन-पे खाता से निकासी कर ली। खाता से निकासी होता देख पिटू ने अपने फोन-पे खाता को डिलिट कर दिया। पिटू ने बताया कि खाता डिलिट नहीं करता तो एसके खाते में जमा सभी राशि 55 हजारी कर निकासी कर ली जाती। पिटू ने इसकी सूचना गिद्दी पुलिस को दी है।

--

chat bot
आपका साथी