ए ला एंगलाइज में छह दिवसीय खेलकूद का शुभारंभ

बिरसा चौक भुरकुंडा स्थित ए ला एंगलाइज स्कूल में शनिवार से छह दिवसीय वार्षिक खेल-कूद का शुभारंभ हुआ। इसका उदघाटन विद्यालय के प्राचार्य विजयंत कुमार ने किया। भुरकुंडा बिरसा चौक भुरकुंडा स्थित ए ला एंगलाइज स्कूल में शनिवार से छह दिवसीय वार्षिक खेल-कूद का शुभारंभ हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 09:10 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 09:10 PM (IST)
ए ला एंगलाइज में छह दिवसीय खेलकूद का शुभारंभ
ए ला एंगलाइज में छह दिवसीय खेलकूद का शुभारंभ

संवाद सूत्र, भुरकुंडा : बिरसा चौक भुरकुंडा स्थित ए ला एंगलाइज स्कूल में शनिवार से छह दिवसीय वार्षिक खेल-कूद का शुभारंभ हुआ। इसका उदघाटन विद्यालय के प्राचार्य विजयंत कुमार ने किया। पहले दिन प्रतियोगिता की शुरुआत कबड्डी खेल से हुई। बताया गया कि प्रतियोगिता में विद्यालय के वाल्मीकि सदन, नेता जी सदन, बुद्धा सदन, अशोका सदन, आर्यभट्ट सदन व टैगोर सदन के सैंकड़ों प्रतिभागी शामिल हैं। इसके तहत विभिन्न प्रकार के दौड़, लंबी कूद, उंची कूद, भाला फेक आदि प्रतियोगिताएं होंगे। विद्यालय के प्राचार्य विजयंत कुमार ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद भी जरूरी है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेल प्रशिक्षक राहुल कुमार, सेंसाई कंचन दास, जयकिशोर प्रसाद महतो, मोहन लाल बेदिया, बलराम पांडेय, अनुराग, विश्वक सेन, अजीत, रोशन, इसरार, सुमन खलको, शीला, शबाना, वंदना, रजनी कौर, गीता प्रसाद, सूरजदेव सिंह, सिद्धार्थ आदि सक्रिय हैं।

chat bot
आपका साथी