कोदवे विद्यालय के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

कोदवे विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया भ्रमण।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 09:40 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 09:40 PM (IST)
कोदवे विद्यालय के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
कोदवे विद्यालय के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़)

उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोदवे के विद्यार्थी कार्तिक पूर्णिमा सह गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य पर शैक्षणिक भ्रमण के लिए रांची गए। जबकि मतदाता जागरूकता को लेकर बुधवार को विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार महतो ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के क्रम में हुंडरू जलप्रपात, गेतलसूद डैम, बिरसा जैविक उद्यान, साईंस सिटी, पतरातू डैम व पतरातू लेक रिसोर्ट का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के लिए काफी लाभप्रद होगा। छात्र अपने आखों से साक्षात भौगोलिक ऐतिहासिक चीजों को देख, जो उनके शैक्षणिक अध्ययन में आसानी होगी। वहीं शैक्षणिक भ्रमण करने के बाद छात्र-छात्राएं काफी आनंदित महसूस किया। शैक्षणिक भ्रमण में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक मुकेश महतो, तारकेश्वर ठाकुर, अनिल शर्मा, मिथलेश पटेल, गीता देवी, पूनम देवी, रूवी पटेल, सुमित्रा देवी, सहदेव प्रसाद व फुलचंद महतो शामिल थे।

chat bot
आपका साथी