सही समय पर खेतों में खाद का करें प्रयोग

कृषि विज्ञान केंद्र मांडू रामगढ़ में मंगलवार को किसानों के बीच संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 08:11 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 08:11 PM (IST)
सही समय पर खेतों में खाद का करें प्रयोग
सही समय पर खेतों में खाद का करें प्रयोग

संवाद सूत्र, मांडू: कृषि विज्ञान केंद्र मांडू रामगढ़ में मंगलवार को किसानों के बीच संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने किसानों को खेतों में उर्वरक के सही उपयोग करने के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कृषि एवं किसान कल्याण भारत सरकार रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के तहत उन्होंने लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित किसान मानधन योजना, पेंशन योजना, किसान सम्मान तिथि, प्रधानमंत्री सिचाई योजना, किसान क्रेडिट कार्ड एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। केविके प्रभारी डॉ डीके राघव ने लोगों को तकनीकी उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए सही समय पर खाद का प्रयोग करने की बात बताई। कहा कि उचित समय पर खेतों में खाद की मात्रा डालने से किसान अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने वर्मी कंपोस्ट एवं सूक्ष्म पोषक तत्व का प्रयोग के अलावा एकीकृत पोषक प्रबंधन से होने वाले लाभ के बारे में किसानों को बताया। डॉ. धर्मजीत खेरवार ने सब्जियों में पोषक तत्वों का प्रबंधन के बारे में लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम में कार्यालय प्रबंधक सन्नी कुमार ने मौसम से संबंधित कृषि परामर्श द्वारा खेती में आने वाले बदलाव एवं उनसे निपटने के लिए चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब दो सौ किसानों ने केंद्रीय उर्वरक व रसायन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा का संबोधन सुना। इसमें लोगों ने केंद्रीय मंत्री द्वारा कौन सी फसल में कितना खाद देना है। इसकी समुचित जानकारी मिली। कार्यक्रम में किसानों ने उच्च खेती करने को लेकर कई सवाल किए। इसमें कृषि विशेषज्ञों ने अपने जवाबों से किसानों को संतुष्ट किया।

chat bot
आपका साथी