रासायनिक खाद के दुष्परिणाम को ले किसान गोष्ठी

रासायनिक खाद के प्रयोग से हो रहे दुष्परिणाम को लेकर सोमवार को कृषि सिगल विडो सेंटर मांडू द्वारा विवाह मंडप करमा में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 10:14 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 06:32 AM (IST)
रासायनिक खाद के दुष्परिणाम को ले किसान गोष्ठी
रासायनिक खाद के दुष्परिणाम को ले किसान गोष्ठी

संवाद सूत्र, नयामोड़ (कुजू) : रासायनिक खाद के प्रयोग से हो रहे दुष्परिणाम को लेकर सोमवार को कृषि सिगल विडो सेंटर मांडू द्वारा विवाह मंडप करमा में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से उद्यान विभाग के राजेश कुमार गुप्ता, विडो सेंटर के प्रखंड समन्वयक पंकज कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में अधिकारीद्वय ने किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक करते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए पशु, मत्स्य व गव्य पालन की जानकारी दी। इस दौरान 50 किसानों के बीच दो सौ लीटर का ड्रम, बाल्टी, जार, स्प्रे मशीन आदि का वितरण किया। इस अवसर पर करमा उतरीउप मुखिया संजय कुमार महतो, मनोज कुमार महतो, लक्खीकांत महतो, प्रदीप कुमार, भुवनेश्वर महतो, रामसेवक महतो, विनोद महतो, कमलनाथ महतो, बृजलाल महतो, राखी देवी, प्रियंका देवी, नेहा देवी, संजू देवी, प्रतिमा देवी,माधुरी देवी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी