कई योजनाओं का हुआ शिलान्यास

झारखंड इंटर महाविद्यालय होसिर के सचिव युगलकिशोर महतो द्वारा व्याख्याता व कुछ शिक्षकेत्तर कर्मचारी द्वारा प्राचार्य हटाओ कॉलेज बचाओ की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के चौथे दिन शुक्रवार को उनकी मांगों पर साकारात्मक पहले करने के लिखित आश्वासन देने के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:40 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 10:40 PM (IST)
कई योजनाओं का हुआ शिलान्यास
कई योजनाओं का हुआ शिलान्यास

संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़) : रेलीगढ़ा पश्चिमी पंचायत मुखिया रागिनी वर्मा ने वार्ड 7 में नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। मुखिया रागिनी वर्मा ने बताया कि 14वीं वित्त योजना से अनिल शर्मा के घर से रामजन्म विश्वकर्मा के घर तक दो लाख 63 हजार 500 की लागत से नाली निर्माण होगा। वहीं गिद्दी ख पंचायत मुखिया प्रेमलता सिन्हा ने वार्ड 7 में 14वीं वित्त योजना से विनोद मुंडा के घर से महादेव महली के घर तक 485 फीट पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। जबकि टोंगी पंचायत मुखिया संध्या देवी ने 14वीं वित्त योजना से पंचायत सचिवालय के चारदीवारी, जीएम ऑफिस दुर्गा मंडप के पास चबुतरा तथा सुभाष राजभर के घर से दिनेश मुंडा के घर तक फेबर ब्लॉक पथ का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। मौके पर गिद्दी में उपमुखिया अनन्या मुखर्जी, रेनु देवी, प्रमीला देवी, रामवृक्ष मुंडा, महादेव महतो, उषा देवी, राजेश राम, विनोद राम, विनोद मुंडा, सीमा देवी रेलीगढ़ा में संतोष कुंडू, संतराज पाल, उत्तम वर्मा, टिकू सिंह, नीलम देवी, पायल कुमारी, खुशबु कुमारी, अवधेश साहू, प्रकाश कुमार, कंचन कुमारी, दीपक उरांव, सोमरा उरांव, टोंगी में वार्ड सदस्य उपेंद्र प्रसाद, राहुल प्रसाद, राजेश बेदिया, निरंजन चौरसिया, सुनिल मुंडा, रविद्र बेदिया, विनोद सिंह, दिलचंद शर्मा आदि उपस्थित थे।

.

chat bot
आपका साथी