कुंदरूकला में होगा सोहराय बरदखुंटा का आयोजन

रामगढ़ प्रखंड के कुंदरू कला पंचायत अंतर्गत नावाडीह टोला में सोहराय एवं लक्ष्मी पूजा के अवसर पर बरदखुटा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:38 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 10:38 PM (IST)
कुंदरूकला में होगा सोहराय बरदखुंटा का आयोजन
कुंदरूकला में होगा सोहराय बरदखुंटा का आयोजन

संवाद सूत्र, चितरपुर : रामगढ़ प्रखंड के कुंदरू कला पंचायत अंतर्गत नावाडीह टोला में सोहराय एवं लक्ष्मी पूजा के अवसर पर बरदखुटा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इसमें झारखंड के नागपुरी कलाकार शामिल होंगे।इसको लेकर कमेटी के भी गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष तिसीरलाल महतो, उपाध्यक्ष कमलेश बेदिया, सचिव धनेश्वर महतो, सह सचिव राजकुमार, कोषाध्यक्ष सुरेश महतो, संरक्षक निरंजन बेदिया व मुख्य संरक्षक किसुन राम मुंडा को बनाया गया है। मौके पर पंसस विजय केसरीए पूर्व मुखिया उमेश महतो, मिसिर लाल महतो, संतोष महतो, शंकरलाल प्रसाद, दयानंद महतो, महेश महतो, हीरालाल महतो, मदन महतो, प्रदीप महतो, वीरेंद्र महतो, राहुल महतो, देवचरण महतो, जयनंदन महतो, दिलीप महतो, मोहरा महतो, राजू महतो, कालीचरण बेदिया, मनोज महतो, छोटे लाल महतो व सीताराम महत़ो आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी