अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

मांडू चट्टी चौक पर षुक्रवार को फागू टोला निवासी महीलाल मांझी के बाईक से उचक्कों ने 36 हजार रूपये उड़ा ले गये।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:28 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 10:28 PM (IST)
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

संवाद सूत्र, मांडू : मांडू थाना गेट के निकट एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मांडू के बाजारटांड़ निवासी खैंटा साव की मौत हो गई। घटना गुरुवार देर शाम की है। जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय खैंटा साव अपने मोपेड पर सवार होकर साप्ताहिक बाजार चरही से मार्केटिग कर वापस घर लौट रहा था। तभी मांडू थाना गेट के निकट इसके पीछे से तेज गति से आ रही एक अज्ञात वाहन ने मोपेड को जोरदार धक्का मारते हुए फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल खैंटा को उपचार कराने के लिए सीएचसी मांडू में भर्ती कराया। वहां अस्पताल के चिकित्सक ने घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हे रांची रिम्स रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया।

.

chat bot
आपका साथी